{"_id":"67d5da4af0a03f5cb705d16b","slug":"pregnant-woman-dies-in-road-accident-family-injured-sonipat-news-c-197-1-snp1001-133734-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सड़क हादसे में गर्भवती की मौत, परिवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सड़क हादसे में गर्भवती की मौत, परिवार घायल
Sun, 16 Mar 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के खरखौदा में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्वीफ्ट कार। संवाद
खरखौदा। शहर के बरोणा बाईपास चौक पर हुए सड़क हादसे में गर्भवती की मौत हो गई, जबकि उनके पति, बेटी व सास घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। महिला छह माह की गर्भवती थी और उसकी कोख में दो बच्चे पल रहे थे। पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
झज्जर के गांव निलौठी निवासी 26 वर्षीय रवि अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी निशु (23), ढाई वर्ष की बेटी चेष्टा व 55 वर्षीय मां उषा के साथ शुक्रवार को स्विफ्ट डिजायर कार से खरखौदा आए थे। जहां पर उन्हें कुछ जरूरी सामान खरीदने के साथ ही निशु का भी चेकअप करवाना था। काम निपटाने के बाद चारों घर जा रहा थे तो खरखौदा के बरोणा बाईपास चौक पर गोपालपुर की तरफ से आई तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कई पलटनी खाई। उसमें बैठे रवि, निशु, चेष्टा व उषा घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें कार से निकाला और खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने निशु को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने रवि के चाचा की शिकायत पर थार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी विजय का कहना है कि जल्द ही थार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हादसे में खुशियों के रंग कर दिए बेरंग
निशु छह माह की गर्भवती थी। उनके पेट में दो बच्चे पल रहे थे। पूरा परिवार खुश था कि जल्द ही उनके घर में एक नहीं दो-दो बच्चों की किलकारियां गुंजेगी। एक हादसे ने परिवार की खुशियों के रंग ही बेरंग कर दिए। ढाई वर्ष की बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। शनिवार को गमगीन माहौल में निशु का अंतिम संस्कार किया गया।