{"_id":"66785a588cabffca9d07ccd4","slug":"pregnant-woman-and-husband-beaten-after-breaking-into-the-house-had-to-undergo-delivery-sonipat-news-c-197-1-snp1003-120105-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: घर में घुसकर गर्भवती महिला और पति को पीटा, करानी पड़ी डिलिवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: घर में घुसकर गर्भवती महिला और पति को पीटा, करानी पड़ी डिलिवरी
Sun, 23 Jun 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सिसाना में एक परिवार के तीन सदस्यों ने एक गर्भवती महिला और उसके पति को पीटकर घायल कर दिया। गर्भवती की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक में समय से पहले डिलिवरी करानी पड़ी। इसके कारण मां और बच्चे की हालात गंभीर बनी हुई है।
सुमित ने बताया कि जब वह सात माह की गर्भवती अपनी पत्नी सविता के साथ घर पर थे तो उनके घर पर बिजेंद्र नशे में घुस गया। पत्नी व मां भी उसके साथ थीं। उन्होंने आते ही रसोई से उनके बर्तन बाहर फेंकने शुरू कर दिए। बाद में उन्होंने उसके व गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बिजेंद्र ने पत्नी के पेट में लात मार दी। बिजेंद्र की पत्नी ने बाल पकड़कर उनकी पत्नी को नीचे गिरा दिया। इसके कारण पत्नी सविता को रक्तस्राव होना शुरू हो गया। गंभीर अवस्था में पीजीआई रोहतक ले जाया गया। जहां उन्हें समय से पहले पत्नी की डिलिवरी करानी पड़ी। अब मां और बच्चे की गंभीर हालत बनी हुई है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।