फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Preeti got the command of the hockey team in the Asia Cup

Sonipat News: एशिया कप में प्रीति को मिली हॉकी टीम की कमान

Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 12 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Preeti got the command of the hockey team in the Asia Cup
फोटो 35- एशिया कप-2023 के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयनित प्रीति व मंजू।
सोनीपत। हॉकी इंडिया ने जापान में होने वाले जूनियर महिला एशिया कप-2023 के लिए 18 सदस्यीय भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी है। जिसमें सोनीपत की भगत सिंह कॉलोनी निवासी प्रीति व ब्रह्म नगर निवासी मंजू का चयन किया गया है। विशेष बात यह है कि प्रीति को टीम की कमान सौंपी गई है, जो एशिया कप-2023 में भारत के अभियान की अगुवाई बतौर कप्तान करेंगी।
विज्ञापन

एशिया कप के लिए भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन होने पर प्रीति व मंजू के परिजन खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे। वहीं जिले के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन

एशिया कप-2023 जापान के काकमिगहारा में 2 से 11 जून तक खेला जाएगा। एशिया कप भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम के लिए महत्वपूर्ण है। टूर्नामेंट से शीर्ष तीन देश एफआईएच जूनियर महिला हॉकी विश्व कप-2023 के लिए क्वालिफाई करेंगे। ऐसे में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की कमान संभाल रही सोनीपत की प्रीति के कंधों पर टीम को विश्व कप के लिए क्वालिफाई करवाने का भार रहेगा। दोनों खिलाड़ी प्रीतम सिवाच स्पोर्ट्स प्रमोशन में कोच प्रीतम सिवाच के पास अभ्यास कर रही हैं। जिले से दो बेटियों का भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों के परिजनों ने कहा कि प्रीति व मंजू कई साल से सोनीपत के औद्योगिक क्षेत्र स्थित हॉकी मैदान में कोच प्रीतम सिवाच के पास अभ्यास कर रही हैं। कोच प्रीतम सिवाच ने न सिर्फ हमें हॉकी के गुर सिखाए, बल्कि हर परिस्थिति में साथ खड़ी रहीं। उन्होंने विपरीत हालात में भी बेटियों का हौसला नहीं टूटने दिया। उनके मार्गदर्शन व सहयोग का ही परिणाम है कि दोनों बेटियां आज देश के लिए खेल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed