फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pre monsoon may knock from tomorrow, chances of rain till 21st

Sonipat News: कल से दस्तक दे सकता है प्री मानसून, 21 तक बारिश के आसार

Mon, 17 Jun 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 17 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Pre monsoon may knock from tomorrow, chances of rain till 21st
सोनीपत। दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 19 जून से प्री मानसून दस्तक दे सकता है। इसके चलते 21 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश होती है तो लोगों को राहत मिल सकेगी। वहीं 45 डिग्री से ऊपर बने तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह नौ बजे से ही गर्मी का सितम शुरू हो जाता है। दोपहर तक चलने वाली तेज गर्म हवा तन को झुलसाने लगती है। दोपहर के समय प्रचंड गर्मी के चलते सड़कें सुनसान हो जाती हैं। बाजारों में भी सन्नाटा पसर जाता है। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में 19 से 21 जून के बीच पंजाब, हरियाणा व उत्तर पश्चिमी राजस्थान में तेज गति से हवा चलने, धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश हुई तो तापमान में भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन

इंसेट
तेजी से बढ़ रहा तापमान
जिले में तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को दिन भर लोगों को लू का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय तो लोगों का घरों से बाहर निकलना भी दूभर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र विकसित हो रहा है। इससे 19 जून की रात से 21 जून तक तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश के बाद ही तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकेगी। 3 जुलाई तक मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed