फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Praveen was killed by hitting his head

Sonipat News: सिर में चोट मारकर की गई थी प्रवीन की हत्या

Sun, 20 Aug 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 20 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Praveen was killed by hitting his head
गोहाना। गोहाना निवासी प्रवीण की सिर में चोट मारकर हत्या की गई थी। इसका खुलासा विसरा रिपोर्ट में हुआ है। प्रवीन का शव 11 मई 2022 को गोहाना के ड्रेन नंबर 8 के पास मिला था। मधबुन लैब से लगभग सवा साल बाद आई एफएसएल विसरा रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने पर बरोदा थाना पुलिस ने चिकित्सक की राय लेकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बरोदा निवासी अशोक परिवार के साथ कई वर्षों से गोहाना में रहता था। उनका भाई प्रवीन भी गोहाना में मुख्य बाजार में रहता था। अशोक ने पुलिस को बताया था कि 10 मई 2022 को उनका भाई काम पर गया था। अगले दिन प्रवीन का शव रोहतक रोड स्थित ड्रेन आठ के पास आम के बाग में मिला था। शव के पास कोई हथियार या कोई अन्य चीज नहीं मिली। जिससे हत्या करने का पता चल सके। पुलिस ने परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं परिजनों ने विसरा रिपोर्ट की मांग की थी। अब सवा साल बाद विसरा रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विसरा रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने से मौत होने पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। -रमेश चंद्र, प्रभारी, बरोदा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed