फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pran Pratishtha was done in Shivrameshwaram Dham, Pran Pratishtha of idols was done

Sonipat News: शिव रामेश्वरम धाम में प्राण प्रतिष्ठा, मूर्तियों को कराया फल-फूलावास

Mon, 21 Jul 2025 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Pran Pratishtha was done in Shivrameshwaram Dham, Pran Pratishtha of idols was done
फोटो 43- सोनीपत के गांव राठधना स्थित श्री शिव रामेश्वरम धाम मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा पूज
सोनीपत। गांव राठधना में 36 बिरादरी के सहयोग से ग्रामीणों की ओर से श्री शिव रामेश्वरम धाम मंदिर में चल रहे पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा पूजन का पांचवां दिन रहा। ब्राह्मणों ने पूजन के अंतर्गत मूर्तियों को विधिवत रूप से फल एवं फूलावास करवाया। पूजन के पश्चात महिलाओं ने संकीर्तन कर मंगल गीत गाए।
विज्ञापन

राठधना आदर्श ग्राम सुधार समिति के प्रधान अतर सिंह, महासचिव जिले सिंह सरोहा ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण होने पर सोमवार को मंदिर परिसर में हवन व पूजा-अर्चना कर मूर्तियों की प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के बाद 24 जुलाई को मंदिर में करीब दस हजार लोगों के लिए भंडारा लगाया जाएगा। भंडारे के लिए प्रसाद तैयार करना प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

शास्त्रों के अनुसार 12 ज्योतिर्लिंगों में रामेश्वरम ज्योर्तिलिंग भारत के दक्षिण दिशा में तमिलनाडु में स्थित है। उसी की आस्था को देखते हुए राठधना वासियों ने भी श्री शिव रामेश्वरम नाम से गांव में मंदिर बनाने का निर्णय लिया। श्री शिव रामेश्वरम धाम उत्तर भारत का सबसे बड़ा मंदिर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित रणबीर ने बताया कि यहां रामेश्वरम में श्रीराम की ओर से बनाए गए पुल के पत्थर विशेष रूप से पानी में तैरते हुए नजर आएंगे। इन पत्थरों को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। मंदिर में मुख्य आकर्षक का केंद्र 71 फीट ऊंची शिव प्रतिमा व रोड के सामने शिवलिंग की स्थापना होगी। 334बी राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरने वाले भक्त आसानी से इनके दर्शन कर सकेंगे।

प्राण-प्रतिष्ठा के साथ कांवड़ियों की सेवा
सावन मेले के तहत मंदिर परिसर में शिव भक्तों के लिए सेवा शिविर लगाया गया है। शिविर में कांवड़ियों के लिए खाने-पीने से लेकर दवा व विश्राम सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्यक्रम में समिति के महासचिव जिले सिंह, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सैनी, सरोहा खाप के प्रधान सतीश सरोहा, कर्मवीर सरोहा नंबरदार, पंडित लीलू, समुंद्र सरोहा, कृष्ण सरोहा, सतीश सरोहा, सुमेर सरोहा, राज सिंह, प्रदीप, रणधीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed