{"_id":"66e0b919611eff45c103a145","slug":"praised-ganpati-bappa-by-performing-sankirtan-sonipat-news-c-197-1-snp1008-124353-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: संकीर्तन कर गणपति बप्पा का किया गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: संकीर्तन कर गणपति बप्पा का किया गुणगान
Wed, 11 Sep 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
ण्फोटो 40- सोनीपत के जीवन नगर स्थित श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में गणेश महोत्सव के दौरान भजनों पर
सोनीपत । हंस वाहिनी महिला मंडल व श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति, जीवन नगर के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर परिसर में चल रहे द्वितीय गणेश महोत्सव का मंगलवार को चौथा दिन रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना व महाआरती कर प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम में गन्नौर से रसिक मुकेश ने संकीर्तन कर भजनों से गणपति बप्पा का गुणगान किया। श्रद्धालु ने भजनों पर खूब नृत्य किया। मंडल की प्रधान मीनाक्षी सिंह ने बताया कि भगवान गणपति हर कार्य में प्रथम पूजनीय हैं। सभी ने मिलकर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया। हनुमान मंदिर के प्रधान गुलशन, डॉ. पूरन, वेद सिंह टंडन, कुसुम, मीनू टंडन, वीनू चुघ, सरिता मिश्रा, नेहा शर्मा, नीलम यादव व सीमा साहू मौजूद रही।
गणपति महोत्सव में किया सुंदरकांड पाठ
गणपति ग्रुप की ओर से फैज बाजार में 7वें गणपति आगमन समारोह के चौथे दिन शाम को श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंकज कटारिया मंडली ने भगवान हनुमान जी की चौपाईयों का वर्णन किया। तत्पश्चात संकीर्तन के माध्यम से भगवान श्रीगणेश व हनुमान जी की महिमा का बखान किया गया। आयोजक विपिन नंदा, निखिल नंदा, सोनू कालरा, मनीष शर्मा, सोनू कक्कड़, अमित, चिंटू कक्क्ड़, श्याम सुंदर, शुभम गुप्ता, बंटी कालरा, नितिन चावला व दीपक चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
महाआरती कर लगाया बप्पा का भोग
श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव के चौथे दिन महाआरती कर देर शाम श्रीसेवा समिति महाबीर दल के सौजन्य से श्री सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी के पदाधिकारियों सहित काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तत्पश्चात भगवान गणेश को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान रवि पाटिल, महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे उप प्रधान, रमेश सुतार व अमोल शिंदे मौजूद रहे।
महाआरती व स्तुति से किया विघ्नहर्ता का गुणगान
युवा शक्ति सेवा समिति, रोहतक रोड की ओर से मिशन रोड पर तृतीय गणपति महोत्सव के चौथे दिन की शुरुआत गौरी पुत्र गणेश की पूजा-अर्चना से की गई। तत्पश्चात समिति के पदाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ भगवान गणेश की महाआरती व स्तुति कर विघ्नहर्ता का गुणगान किया। अमित अघौरी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में अश्वनी गोयल, मुकेश जैन, रामनारायण, महेंद्र, विकास, राकेश, मनोज, अमित, अनुराग, नरेंद्र, सुरेश, पंकज, विजय, सोनू, राजकुमार, अनिल, प्रेमराज व ऋषिराज मौजूद रहे।