फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prachi takes first place in online Hindi poetry recitation competition.

Sonipat News: ऑनलाइन हिंदी कविता पाठ स्पर्धा में प्राची प्रथम

Sun, 20 Sep 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Prachi takes first place in online Hindi poetry recitation competition.
फोटाे: सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में काव्य पाठ प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को सम्मा - फोटो : Archive
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन अंतर महाविद्यालय हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में टीकाराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राची ने प्रथम स्थान हासिल किया। मैत्री कॉलेज, दिल्ली की आयुषी आनंद और टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की प्राची संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने वीडियो के माध्यम से अपनी कविताओं की प्रस्तुतियां भेजीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में हिंदी के प्रति रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के साथ हिंदी के प्रचार-प्रसार को प्रोत्साहित करना था।
विज्ञापन

सीआरए कॉलेज की करिश्मा और हिंदू गर्ल्स कॉलेज की अनुष्का ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज की नैना मस्ताना को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने विजेता छात्राओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. आशा रानी ने किया, जबकि सह-संयोजक डॉ. नीलम, डॉ. प्रवेश और डॉ. मनीषा रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. आशा रानी और डॉ. मनीषा शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed