फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Prabhat pheri taken out on the occasion of Prakash Parv of Guru Ramdas Maharaj

गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाली प्रभातफेरी

Mon, 10 Oct 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prabhat pheri taken out on the occasion of Prakash Parv of Guru Ramdas Maharaj
सोनीपत। सिखों के चौथे गुरु रामदास महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर में रविवार को प्रभातफेरी निकाली गई। बूंदाबांदी के बीच बड़ी संख्या में संगत प्रभातफेरी में शामिल हुई। इस दौरान गुरु रामदास महाराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया गया। युवाओं को गुरु की शिक्षाओं के साथ जोड़ने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

गुरु रामदास महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा सुजान सिंह पार्क से रविवार तड़के चार बजे प्रभात फेरी आरंभ की गई। प्रभात फेरी में संगत शबद-गायन किया गया। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से आरंभ होकर गुरुद्वारा साहिब मॉडल टाउन, गुरुद्वारा साहिब गीता भवन चौक, गुरुद्वारा साहिब सेक्टर-15, गुरुद्वारा साहिब सिक्का कॉलोनी, गुरुद्वारा साहिब चार मरला से होकर सुजान सिंह पार्क पहुंची। गुरुद्वारा साहिब में प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान सरदार कुलदीप सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस दौरान महासचिव सुरेंद्र सिंह, सरदार मन मदन सिंह, परमजीत सिंह, राकेश सचदेवा, जसवीर सिंह व प्रबंधक समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed