फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PR paddy is not being purchased in Kharkhauda due to lack of mill allocation.

Sonipat News: मिल आवंटन न होने से खरखौदा में नहीं हो रही पीआर धान की खरीद

Tue, 30 Sep 2025 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 30 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
PR paddy is not being purchased in Kharkhauda due to lack of mill allocation.
सोनीपत। सोनीपत, गोहाना, खरखौदा और कांसडी खरीद केंद्र पर पीआर धान की आवक जारी है। गन्नौर मंडी में अब तक पीआर धान नहीं आया है। अब तक मंडियों में 937.70 मीट्रिक टन पीआर धान आ चुका है। कासंडी खरीद केंद्र में सोमवार को सीजन में पहली बार धान की खरीद शुरू हुई।
विज्ञापन

गोहाना मंडी व कासंडी में हैफेड अब तक 462 एमटी धान खरीद चुका है। वहीं, एचडब्ल्यूसी को मिल आवंटन न होने के कारण खरखौदा मंडी में 22.30 पीआर धान नहीं बिक सका है। सोनीपत अनाज मंडी में एक किसान धान लेकर पहुंचा, मगर खरीद का इंतजार है। मंडी में 26.20 एमटी धान पड़ा हुआ है।
विज्ञापन

हैफेड अधिकारियों ने बताया कि पीआर धान में नमी की मात्रा 17 फीसदी तक रहनी चाहिए। इससे ज्यादा होने पर नहीं खरीदा जाएगा। सोनीपत मंडी में पीआर धान की खरीद में आढ़तियों ने माध्यम न बनने का निर्णय लिया हुआ है। जिसकी वजह से वहां पर खरीद अब तक शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान खरीद प्रक्रिया का जायजा लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री
सोमवार को सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने गोहाना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तकरीबन आधा दर्जन ढेरियों पर जाकर धान की नमी को मापा जो निर्धारित 17 फीसदी से कम मिली। मंत्री ने कहा कि पीआर धान 2389 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। गोहाना मंडी प्रदेश की बड़ी मंडियों में से है। यहां अब तक 2500 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। यहां किसानों के लिए अटल किसान कैंटीन का सुचारु संचालन व मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

इस दौरान कमेटी के चेयरमैन कृष्ण सैनी, मंडी प्रधान श्यामलाल वशिष्ठ, रामधारी जिंदल, सुरेंद्र गर्ग, श्रीपाल सिंगला, संजीव सिंगला, गौरव गौतम, रामभगत फौजी, राममेहर रोहिल्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed