{"_id":"679546ef798f7e8dd10eb508","slug":"ppp-related-work-is-not-being-done-due-to-saral-portal-being-closed-for-three-days-people-are-troubled-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131367-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तीन दिन से सरल पोर्टल बंद होने से नहीं हो रहे पीपीपी से जुड़े काम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तीन दिन से सरल पोर्टल बंद होने से नहीं हो रहे पीपीपी से जुड़े काम, लोग परेशान
Sun, 26 Jan 2025 01:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 26 Jan 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27: सोनीपत लघु सचिवालय परिसर स्थित सरल केंद्र में खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
सोनीपत। तीन दिन से सरल पोर्टल बंद होने के कारण परिवार पहचान पत्र से जुड़े काम नहीं हो रहे हैं। पोर्टल बंद होने के कारण न तो कोई आवेदन हो रहे हैं और न ही कोई प्रमाण पत्र बन रहा है। यह पोर्टल 26 जनवरी को रात्रि 11.59 बजे तक बंद रहेगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार की ओर से सरल पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है।
पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण परिवार पहचान पत्र संबंधित काम कराने में लोगों को परेशानी हो रही है। पीपीपी में पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) तक नहीं आ रहा। ऑनलाइन कार्य बंद होने से अटल सेवा केंद्रों पर लोगों की भीड़ ज्यादा रही। सरल पोर्टल पर सर्वर डाउन होने के कारण पीपीपी आईडी से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं जा रहा है। काम न होने से लोगों को काफी इंतजार करने के बाद वापस लौटना पड़ रहा है। सरल पोर्टल पर 59 विभागों की 780 सेवाएं बंद हैं। इसके जरिये ही विभिन्न विभागों के आवेदन किए जाते हैं। इसमें 234 योजनाएं और 547 सेवाओं के लिए आवेदन होते हैं, लेकिन 26 जनवरी तक सभी सेवाएं बाधित रहेंगी। आमतौर पर लोग सरल केंद्र से जन्म प्रमाणपत्र, रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, आरसी, लाइसेंस, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र सहित अन्य कई योजनाओं के लिए आवेदन करने पहुंच रहे हैं। ब्रह्म नगर निवासी सरोज, मॉडल टाउन निवासी रमेश ने बताया कि सरल पोर्टल से जुड़े कोई भी काम नहीं हो रहे। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। रिहायशी प्रमाण पत्र के लिए आए थे, लेकिन पोर्टल न चलने के कारण प्रमाणपत्र के लिए फाइल अपलोड नहीं हो रही है। लोग अटल सेवा केंद्रों से वापस जा रही है।