{"_id":"655a61254a4fe1cca602fde4","slug":"postmaster-accused-of-embezzlement-of-rs-155-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1001-9583-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डाकपाल पर 1.55 लाख रुपये गबन का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डाकपाल पर 1.55 लाख रुपये गबन का आरोप
Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी के डाकपाल पर गबन करने का आरोप लगा है। सोनीपत मंडल डाकघर के अधीक्षक ने पुलिस को शिकायत देकर तत्कालीन डाकपाल प मुकदमा दर्ज कराया है। डाकपाल पर करीब डेढ़ लाख रुपये के गबन का आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोनीपत मंडल डाकघर के अधीक्षक ने पुलिस को बताया कि शाखा डाकपाल ने बड़वासनी डाकघर में गबन किया है। आरोप है कि विपिन ने 7 मई 2011 से 23 नवंबर 2022 तक बड़वासनी डाक में डाकपाल का कार्य किया है। इस दौरान उसने 154987 रुपये का गबन किया है। 23 नवंबर 2022 को विभागीय जांच करते हुए सरकारी रुपये 154987 कम पाए गए। आरोपी ने भी माना कि उसने यह राशि निजी काम में खर्च किए हैं। विभागीय अधिकारियों की तरफ से अभी भी गबन के मामले की जांच की जा रही है। मामले में गबन की राशि बढ़ सकती है। विभागीय नियमानुसार 50 हजार रुपये से ऊपर किए गए गबन में एफआईआर दर्ज करवाना आवश्यक है। नियम के अनुसार पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।