{"_id":"682b89b927adaad098034fb9","slug":"possibilities-explored-for-widening-of-rob-on-old-rohtak-road-towards-mission-chowk-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136850-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ओल्ड रोहतक रोड पर मिशन चौक की ओर आरओबी के चौड़ीकरण की तलाशीं संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ओल्ड रोहतक रोड पर मिशन चौक की ओर आरओबी के चौड़ीकरण की तलाशीं संभावनाएं
Tue, 20 May 2025 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो 12- सोनीपत के ओल्ड रोहतक रोड पर मिशन चौक की ओर रेलवे ओवरब्रिज के चौड़ीकरण को लेकर निरीक्षण
सोनीपत। ओल्ड रोहतक रोड पर मिशन चौक की ओर बने रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के चौड़ीकरण को लेकर विधायक निखिल मदान व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर संभावनाओं की तलाश की।
विधानसभा सत्र में विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देश के 6 माह बाद चीफ इंजीनियर हनुमंत सांगवान सोमवार दोपहर आरओबी का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण कर विधायक ने अधिकारियों के समक्ष दो सुझाव रखे।
हनुमंत सांगवान ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार, कार्यकारी अभियंता पंकज गौड़, प्रशांत कौशिक, उपमंडल अभियंता राकेश कुमार, दिलबाग मेहरा, नगर निगम से डीएमसी हरदीप सिंह व राजबीर पटवारी के साथ आरओबी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सर्वसम्मति व सहयोग से आरओबी की चौड़ाई बढ़ाना संभव है। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला, मार्केट प्रधान रामनारायण गोयल, दीपक वर्मा, पवन तनेजा, उमेश गोयल, जयभगवान, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र मलिक, मुकेश जैन, राकेश जैन, कुलदीप वत्स मौजूद रहे।
मिशन चौक की ओर से आरओबी को दो लेन करने का मुद्दा शहरवासी करीब 9 साल से उठा रहे हैं।
विधायक निखिल मदान ने भी मामले को 20 नवंबर 2024 को विधानसभा सत्र में उठाया था। उनकी मांग पर लोक निर्माण विभाग के मंत्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों से जल्द निरीक्षण करवाने का आश्वासन दिया था।