फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Positive energy enters the body by doing yoga every day: Dr. Anita

प्रतिदिन योग से शरीर में प्रवेश करती है सकारात्मक ऊर्जा : डॉ. अनीता

Mon, 20 Jan 2025 07:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Jan 2025 07:18 PM IST
विज्ञापन
Positive energy enters the body by doing yoga every day: Dr. Anita
फोटो 12- सोनीपत के हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में विद्यार्थियों को संबोधित करती डाॅ. अनीता सिंह।
सोनीपत। हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में सोमवार को योग व ध्यान एक स्वस्थ जीवन शैली का आधार विषय पर विस्तार भाषण का आयोजन किया गया। इसमें टीकाराम कन्या महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह व आशा गौड़ मुख्य वक्ता रही। कॉलेज प्राचार्य डॉ. सोनिया आनंद ने अतिथियों काे पौधा भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन

डॉ. अनीता सिंह ने बताया कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। स्वस्थ जीवन शैली में योग का बहुत बड़ा योगदान है। ध्यान व योग एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है, जिसमें शरीर, मन व आत्मा को एक साथ लाने का प्रयास किया जाता है। योग कला के साथ विज्ञान भी है जो सहज रूप से मन और शरीर को नियंत्रित करने के व्यवहारिक तरीके प्रदान करता है। प्रतिदिन योग से हमारे शरीर में एक सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, जो हमें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर सफलता की ओर अग्रसर करती है। प्राचार्य डॉ. सोनिया आनंद ने विद्यार्थियों को बताया कि किस तरीके से ध्यान और योग साधना से मनुष्य अपने मन, वचन, आत्मा को शुद्ध कर एक सकारात्मक ऊर्जा से भर जाता है। मन और आत्मा की शुद्धि से मनुष्य अपने जीवन में लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed