फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   political war

तंवर की अनदेखी, दीपेंद्र के कार्यक्रम में पहुंचे विधायक

Thu, 17 Sep 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला सोनीपत Updated Thu, 17 Sep 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन

दिल्ली रैली के लिए पसीना बहा रहे कांग्रेसी एक बार फिर खेमों में बंटे नजर आए। बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर जहां मुरथल रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में एससी सैल की प्रदेश स्तरीय मीटिंग ले रहे थे, वहीं रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा शाम को आईटीआई के नजदीक एक वाटिका में कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिले। यहां गन्नौर के विधायक व पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा, राई विधायक जयतीरथ दहिया, गोहाना के विधायक जगबीर मलिक व खरखौदा के विधायक जयवीर खरखौदा सहित दिग्गज कांग्रेसी पहुंचे, जबकि तंवर के कार्यक्रम में एससी सैल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञान सिंह के अलावा हरिओम कौशिक, कुलताज सिंह सहित अन्य नेता आए। ज्यादातर स्थानीय नेताओं ने कार्यक्रम में शिरकत नहीं की।

विज्ञापन


सोनिया ने सोच समझकर दी है पूर्व सीएम को जिम्मेदारी : दीपेंद्र
सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कहना है कि देश में कांग्रेस के दर्जनों सीएम, पूर्व सीएम व दूसरे दिग्गज कांग्रेसी हैं। फिर भी रैली की जिम्मेदारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को दी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सोनिया व राहुल गांधी को पूर्व सीएम पर कितना भरोसा है। उस भरोसे को कामयाब रखना है। इस मौके पर पूर्व विधायक देवराज दीवान, सुमित्रा चौहान, जयदीप धनखड़, प्रदीप गौतम, भगत सिंह, मनोज रिढ़ाऊ, संतोष गुलिया, सुरेश भारद्वाज, कमल दीवान, संजीव दहिया और प्रो. वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन


तंवर को समर्थकों ने राष्ट्रपति तक बना दिया

उधर, एससी सैल की प्रदेश स्तरीय मीटिंग में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तवंर को राष्ट्रपति तक बना दिया। कांग्रेसी हरिओम कौशिक ने कहा कि डॉ. अशोक तंवर को सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ ताकत राह में रोड़ा बनना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ताओं की मजबूत दीवार उन्हें कामयाब नहीं होने देगी। वहीं, कुलताज सिंह ने एक कदम आगे बढ़कर कहा कि मैं पंडित तो नहीं हूं, लेकिन भविष्यवाणी करता हूं कि एक दिन डॉ. तंवर से पूछा जाएगा कि वे चाहें तो वे सीएम ही क्या, प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति भी बन सकते हैं। यह सुनकर सैल की मीटिंग में पदाधिकारी ठहाके मारने लगे। इस मौके पर कांग्रेस देवेंद्र कादियान व अन्य नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed