फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   political news

भाजपा का होगा जिला परिषद चेयरमैन: कौशिक

Sat, 30 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 30 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
political news
सोनीपत के अंतर्गत आने वाले सभी जिला परिषद सरकार के लिए समान हैं। सभी ब्लॉकों का समान विकास किया जाएगा। किसी भी जिला परिषद के साथ विकास के लिए कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा सरकार के अनुसार काम किए जाएंगे। अबकी बार भाजपा से जिला परिषद का चेयरमैन होगा। यह टिप्पणी सोनीपत लोकसभा सांसद रमेश कौशिक ने की। सांसद कौशिक शनिवार को सोनीपत रोड स्थित बरोदा हलका के सहप्रभारी प्रदीप चहल के कार्यालय पर गोहाना तहसील के तीनों खंडों के नवनिर्वाचित जिला पार्षदों, सरपंचों व ब्लॉक समिति के सदस्यों को सम्मानित कर रहे थे।
विज्ञापन

 सांसद कौशिक ने कहा कि गोहाना हो या बरोदा भाजपा के विधायक न सही हो, चिंता क्यों करते हो। मैं एमपी ही नहीं, आपका एमएलए भी हूं। दोनों हलकों का समान विकास कराऊंगा। नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सोनीपत-गोहाना-जींद लाइन पर 24 फरवरी से पहले रेल सेवा चालू हो जाएगी तथा गोहाना शहर के लिए बाईपास के विस्तार की मांग को भी जल्दी पूरा करवा दिया जाएगा। सम्मान समारोह के दौरान सांसद कौशिक ने जिला पार्षद जगमेंद्र जौली, मीना नरवाल, सुनीता कुंडू और अमरजीत चहल, पंचायत समितियों के 14 खंड पार्षद और 31 पंचायतों के सरपंचों को फूलमाला पहना सम्मानित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर सिंह नांदल, गुलशन विरमानी, बलराम कौशिक, इंद्रजीत विरमानी, राकेश बागड़ी, आनंद सिंह हुड्डा, राजवीर दहिया व महावीर गुप्ता समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed