{"_id":"63e7bbc18db6fd9bbf0f0bb2","slug":"policemen-gave-examination-to-become-sho-and-outpost-in-charge-in-sonipat-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: थानेदार व चौकी प्रभारी बनने के लिए पुलिसकर्मियों ने दी परीक्षा, कमिश्नर ने पूछीं ‘अपनी’ शक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: थानेदार व चौकी प्रभारी बनने के लिए पुलिसकर्मियों ने दी परीक्षा, कमिश्नर ने पूछीं ‘अपनी’ शक्तियां
Sat, 11 Feb 2023 09:31 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 11 Feb 2023 09:31 PM IST
सार
पुलिस कमिश्नर ने पारदर्शिता रखते हुए थानेदार व चौकी प्रभारी की तैनाती के लिए परीक्षा ली। जिले से 140 इंस्पेक्टर, एसआई और एएसआई ने थानेदार व चौकी प्रभारी बनने को परीक्षा दी। कम्युनिटी सेंटर में आयोजित परीक्षा में पुलिस अभ्यर्थियों से 100 प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
कम्युनिटी सेंटर में परीक्षा देते इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर व सहायक सब इंस्पेक्टर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के सोनीपत में पुलिस कमिश्नरी में थानों और चौकियों के प्रभारी बनने के लिए इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सहायक सब इंस्पेक्टर ने लिखित परीक्षा दी। पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन के निर्देश पर ली गई परीक्षा में करीब 140 पुलिसकर्मी शामिल हुए।
पुलिस लाइन स्थित कम्युनिटी सेंटर में डीसीपी निकिता खट्टर व मयंक गुप्ता की निगरानी में सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक परीक्षा ली गई। परीक्षा में आईपीसी और सीआरपीसी से लेकर सामान्य ज्ञान से संबंधित वस्तुनिष्ठ 100 प्रश्न पूछे गए, जिसमें पुलिस कमिश्नरेट बनने के बाद कमिश्नर को मिली शक्तियों और नहीं मिली शक्ति से लेकर महिला अपराध से संबंधित और सीसीटीएनएस, सीसीटीवी व आई रेड टीम से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
पुलिस कमिश्नर बी. सतीश बालन ने थानों-चौकियों में प्रभारी लगाने के लिए शनिवार को परीक्षा ली। उनका मानना है कि कमिश्नरेट में तैनात पुलिस अधिकारियों की सोच और व्यवहार भी उसके अनुरूप होना चाहिए। ऐसे में पुलिस अधिकारी के व्यवहार, सोच, ज्ञान और विचार को परखने के लिए परीक्षा ली गई। है।
विज्ञापन
परीक्षा के लिए 37 इंस्पेक्टर, 75 सब इंस्पेक्टर व 34 सहायक सब इंस्पेक्टर ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 140 ने परीक्षा दी। छह अन्य छापा मार कार्रवाई या मधुबन होने के चलते परीक्षा नहीं दे सके। वह बाद में परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वालों में अब 20 थाना प्रभारी व 18 चौकी प्रभारी चुने जाएंगे। परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित किया जाएगा।
पुलिस कमिश्नर की शक्तियों से लेकर नए कमिश्नरेट के जिलों से संबंधित पूछे सवाल
परीक्षा में पुलिस कमिश्नर की शक्तियों से लेकर नहीं मिलने वाली शक्ति के बारे में सवाल पूछा गया साथ ही सोनीपत के नया कमिश्नरेट बनने के बाद सोनीपत में बनाए जिलों की संख्या को लेकर सवाल पूछा गया साथ ही सीसीटीएनएस व सीसीटीवी से संबंधित सवालों के साथ हादसा होने पर उसकी जांच को जाने वाली आई रेड टीम से संबंधित सवाल पूछा गया साथ ही जन्म प्रमाण पत्र को लेकर सवाल पूछा गया। पुलिस रिकॉर्ड में मान्य जन्म प्रमाण पत्र को लेकर सवाल पूछा गया। प्रदेश के जिलों की संख्या को लेकर भी सवाल पूछा गया।
महिला अपराध से संबंधित सवाल रहे शामिल
परीक्षा में सरकारी कर्मी पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में पुलिस अधिकारी के कार्रवाई नहीं करने पर उनके खिलाफ किस धारा के तहत कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही बालिग या नाबालिग का पता लगाने के लिए होने वाले टेस्ट से संबंधित सवाल पूछे। दुष्कर्म पीड़िता के मेडिकल के दौरान चिकित्सक को क्या देना होता है और वहां से चिकित्सक क्या उपलब्ध कराता है।
पीओ व जमानत लेकर भागे अपराधी को लेकर सवाल किए शामिल
प्रश्न पत्र में जमानत लेकर भूमिगत हुए अपराधी पर किस धारा के तहत कार्रवाई होगी, उसके बारे में सवाल पूछा गया साथ ही उद्घोषित अपराधी (पीओ) को कौन-कौन पकड़ सकता है। इससे संबंधित सवाल भी पूछा गया।
अब थानों व चौकियों का दायित्व लिखित परीक्षा में बेहतर अंक लेने वाले पुलिस अधिकारियों को दिया जाएगा। इसके लिए लिखित परीक्षा ली गई है, जिसमें 100 सवाल पूछे गए थे। परीक्षा में करीब 140 पुलिस अधिकारी शामिल हुए। परीक्षा से वंचित रहे अधिकारी अगली बार आयोजित होने वाली परीक्षा में भाग ले सकते हैं। सोनीपत में दूसरी बार इस तरह परीक्षा लेकर थाना व चौकी प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। सोमवार को परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। -मयंक गुप्ता, डीसीपी