{"_id":"61897ac0f13a9e483d17716b","slug":"police-will-get-the-call-details-of-the-deceased-youth-s-mobile-sonipat-news-rtk6292844164","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरने वाले युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरने वाले युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी पुलिस
विज्ञापन
जिला अस्पताल में शव लेने पहुंचे परिजन और मौजूद जीआरपी कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Sonipat
अंबाला-दिल्ली रेलमार्ग पर रविवार को मिले युवक के शव का सोमवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। जीआरपी अब युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाएगी, ताकि पता लगाया जा सके कि युवक के मोबाइल पर आखिरी कॉल किसकी आई थी। जीआरपी ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर पीएम इंस्टीट्यूट के पास खड़ी युवक की बाइक बरामद कर ली है।
गांव थरिया निवासी मोहसीन (22) का शव रविवार दोपहर को पीएम इंस्टीट्यूट, कामी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला था। मृतक के चाचा नौशाद ने बताया कि मोहसीन के पास रविवार सुबह किसी का फोन आया था, जिसके बाद वह घर से चला गया, लेकिन लौटकर नहीं आया। उसके बाद हादसे की सूचना मिली। परिजनों ने मोहसीन की हत्या की आशंका जताई है। जीआरपी ने मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंप दिया है।
कामी के पास डाउन ट्रैक पर मिले युवक का शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। युवक के मोबाइल पर आखिरी कॉल किसकी आई थी, यह पता लगाने के लिए कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -महाबीर सिंह, प्रभारी, जीआरपी, सोनीपत