फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police security increased in village Mohana, raid intensified in search of accused

Sonipat News: गांव मोहाना में बढ़ाई पुलिस सुरक्षा, आरोपियों की तलाश में दबिश तेज

Fri, 19 Apr 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Police security increased in village Mohana, raid intensified in search of accused
सोनीपत। गांव मोहाना में युवक की सात गोली मारकर हत्या करने के बाद से गांव में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। गांव में लगातार गश्त की जा रही है। साथ ही पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी है। पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की संलिप्तता का पता लगा रही है।
विज्ञापन


गांव मोहाना निवासी रोहताश ने 18 अप्रैल को पुलिस को बताया था कि सुबह आठ उनके भतीजा रवि (30) अपने करीब पांच साल के बेटे को स्कूल छोडऩे जा रहे थे। वह भी उनके साथ स्कूल की तरफ चले गए थे। जब वह तथा रवि बच्चे को स्कूल छोड़कर घर आ रहे थे तो निर्माणाधीन मंदिर के पास पहुंचते ही बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने गोलियां चला दी थी। बाइक सवार गांव के ही टिंकू को उन्होंने पहचान लिया था। सात गोली मारकर उनके भतीजे रवि की हत्या कर दी थी। हमलावरों ने धमकी दी कि आनंद की हत्या का बदला तुम्हारे सारे खानदान को खत्म कर लेंगे, अभी तो एक ही मारा है। उसके बाद वह भाग गए थे। रोहताश ने आरोप लगाया था कि भतीजे की हत्या का षड्यंत्र गांव के ही नवीन, सावन, दीपांशु, अनिल, आर्यन, देवेंद्र, साहिल, कृष्ण, बलबीर, काला, टोला व लवीश ने रचा है। उन्होंने टिंकू व अन्य से वारदात को अंजाम दिलवाया है। जिस पर पुलिस ने 13 नामजद समेत अन्य के खिलाफ हत्या व हत्या की कोशिश, षड्यंत्र रचने व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


हत्या के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed