फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police personnel sent to Police Lines over the assault on laborers

Sonipat News: मजदूरों से मारपीट मामले में पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Sat, 22 Aug 2026 02:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Police personnel sent to Police Lines over the assault on laborers
बादली। मुंडाखेड़ा गांव में उत्तर प्रदेश से पेंट का काम करने आए मजदूरों को चोरी के शक में बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़ित मजदूर वीरश कुमार जाटव, मुकेश कुमार जाटव और रजनीश ने 17 अगस्त को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आपबीती बताई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। मामले में बादली थाने में तैनात सुरेंद्र नामक पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पीड़ितों ने शिकायत में आरोप लगाया कि चोरी के शक में उनके साथ मारपीट की गई। बाद में उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया, जहां पुलिसकर्मी पर भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित मजदूर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में मुंडाखेड़ा गांव के चार लोगों को नामजद किया गया है, जबकि बादली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र का नाम आरोपी के रूप में दर्ज किया गया है। पुलिस ने एससी-एसटी अधिनियम समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डीसीपी मयंक मिश्रा ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर किया गया है। निष्पक्ष जांच के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed