फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police gave the message of 'Everyone be cyber smart' to the youth

Sonipat News: पुलिस ने युवाओं को दिया ‘सभी बनो साइबर स्मार्ट’ का संदेश

Wed, 03 Jan 2024 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Jan 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Police gave the message of 'Everyone be cyber smart' to the youth
सोनीपत। पुलिस साइबर ठगों पर शिकंजा कसने के साथ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। युवाओं व अन्य नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी जा रही है। साथ ही ठगी होने पर लोगों को तुरंत की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन


साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव की टीम ने सुभाष चौक स्थित अकादमी में साइबर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। साइबर टीम से पहुंचे एसआई कमल ने बताया कि स्वयं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक कर नागरिक साइबर ठगी से बच सकते है। ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एप और बैंकिंग सिस्टम में सेंधमारी कर साइबर अपराधी नागरिकों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। इस तरह नागरिकों को ठगी से बचाने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल तैयार किया है। इसका एक हेल्पलाइन नंबर 1930 भी जारी किया गया है। जिस पर नागरिक साइबर क्राइम से संबंधित अपनी शिकायत दे सकते हैं। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति जैसे ही हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत देते हैं तो फ्रॉड की जानकारी के आधार पर जिस अकाउंट में पैसा पहुंचा होगा साइबर क्राइम डेस्क उसे फ्रीज करा देता है। जिस अकाउंट में आपका पैसा गया होगा उसे निकाला नहीं जा सकेगा। जिससे उन्हें वापस लिया जा सकता है। साथ ही युवाओं को ट्रैफिक नियमों की पालना करने व नशा से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed