फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police brought father's murderer on production warrant

Sonipat News: पिता के हत्यारोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sat, 06 Jul 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 06 Jul 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police brought father's murderer on production warrant
सोनीपत। महावीर कॉलोनी के एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी बेटे को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। खुलासा उत्तराखंड के मसूरी थाना की पुलिस ने किया था। आरोपी ने उत्तराखंड में अपनी पत्नी को गोली मारने के साथ ही दो पुलिस कर्मियों को भी गोली मार दी थी। उसे मुठभेड़ के बाद पुलिस ने पकड़ा था। अब सिविल लाइन थाना पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है।
विज्ञापन


महावीर कॉलोनी से 18 सितंबर 2023 को बुजुर्ग प्रभुदयाल (65) लापता हो गए थे। मामले में उत्तराखंड की मसूरी पुलिस ने जनवरी में खुलासा किया था कि प्रभुदयाल की बेटे शुभम ने हत्या कर दी थी। प्रभुदयाल के लापता होने पर सेक्टर-14 निवासी उनके साले के बेटे आशीष वधवा ने अपने फूफा के लापता होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मसूरी पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार कर ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाया था।
विज्ञापन

उत्तराखंड पुलिस सोनीपत में जांच करने पहुंची थी और सिविल लाइन थाना सोनीपत पुलिस से जानकारी ली थी। पुलिस अब प्रभुदयाल मर्डर केस में आरोपी शुभम को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पिता की हत्या कर मुज्जफरनगर के पास नहर में फेंकने की बात कबूल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी में पुलिसकर्मियों व पत्नी को मार चुका गोली

आरोपी शुभम पर आरोप है कि उसने मसूरी में हुई पुलिस की मुठभेड़ में मालदेवता पुलिस चौकी इंचार्ज के पेट में गोली मार दी थी। पुलिस ने उसे पैर में गोली मारकर काबू किया था। वह मसूरी के रायपुर में अपनी पत्नी को गोली मारकर भाग गया था। उसने मसूरी स्थित होम स्टे में पुलिस पार्टी पर भी हमला कर दिया था। उसने रायपुर थाने के दरोगा मिथुन कुमार के पेट में गोली मार दी थी। बाकी पुलिसकर्मी दरोगा को संभालने लगे तो वह भाग गया था। पुलिस ने उसे कुठालगेट से काबू किया था। उसने 13 जनवरी की शाम को अपनी पत्नी तानिया को गोली मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed