{"_id":"68f1601a84c8c6fd37068065","slug":"police-and-corporation-removed-encroachment-from-the-road-sonipat-news-c-197-1-snp1003-143924-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पुलिस व निगम ने सड़क से हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पुलिस व निगम ने सड़क से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
फोटो 32: सोनीपत में कच्चे क्वार्टर बाजार के बाहर अतिक्रमण हटवाते पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टी
- फोटो : samvad
सोनीपत। त्योहारी सीजन में सड़क पर अतिक्रमण बढ़ चुका है। इससे लोगों को सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। अतिक्रमण की वजह से शहर की हर सड़क पर जाम लगा रहा है।
सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर निगम व पुलिस विभाग की ओर से अभियान चलाया गया।
सुभाष चौक से मॉडल टाउन तक चलाए गए अभियान के दौरान अतिक्रमण हटवाया गया। दुकानों के सामने रखे सामान को जब्त किया गया। शहर में अतिक्रमण ज्यादा होने की वजह से लोगों को अपने वाहन सड़क पर खड़े करने पड़ रहे हैं।
अमर उजाला में इस मुद्दे को वीरवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद पुलिस विभाग व नगर निगम के अधिकारी हरकत में आए। वीरवार दोपहर ट्रैफिक इंचार्ज प्रदीप के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
विज्ञापन
अभियान की शुरुआत सुभाष चौक से की गई। मॉडल टाउन तक चलाए गए अभियान के तहत अतिक्रमण हटवाया गया। कई स्थानों से सामान को जब्त किया गया।
ट्रैफिक इंचार्ज ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा से अतिक्रमण करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।