{"_id":"60d376ea8ebc3e2d9a2a2f74","slug":"police-and-businessmen-gathered-to-get-the-city-out-of-jam-sonipat-news-rtk614362978","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जुटे पुलिस और व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए जुटे पुलिस और व्यापारी
विज्ञापन
सोनीपत में व्यापारी नेताओं से बातचीत करती ट्रैफिक पुलिस।
- फोटो : Sonipat
शहर में जाम की समस्या लंबे समय से परेशानी का सबब बनी हुई है। लॉकडाउन में राहत के बाद अब फिर से जाम लगने लगा है, जिससे सभी को परेशानी हो रही है। जाम की समस्या से निपटने के लिए बुधवार को शहर यातायात प्रभारी रवींद्र कुमार व उनकी टीम ने व्यापारी नेताओं से बैठक कर इस समस्या के समाधान के लिए मंथन लिया।
बैठक में शहर यातायात प्रभारी रवींद्र कुमार ने कहा कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाना सभी का कर्त्तव्य है। जाम से मुक्ति के लिए बाजार से अतिक्रमण दूर करना होगा। अतिक्रमण से यातायात सुधार की सभी पहल धराशायी हो जाती है। शहर में जाम से मुक्ति के लिए व्यापारियों के साथ मिलकर पहल करनी होगी। व्यापारी सड़क पर स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण करने और अवैध पार्किंग से बचें। व्यापारियों के सहयोग के बिना यातायात की समस्या दूर नहीं होगी। अक्सर दुकानदार बाहर नाले तक सामान रख लेते हैं और उसके आगे रेहड़ियां सड़क पर खड़ी हो जाती हैं। लोग सड़क पर वाहन खड़े करते हैं, जिससे जाम की समस्या बनती है।
इस दौरान व्यापारी नेता संजय सिंगला ने कहा कि व्यापारियों पर ज्यादा सख्ती न की जाए। व्यापारियों ने सदैव जागरूकता का परिचय देते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग किया है। वह अब भी अपना योगदान देने को तैयार हैं। इस मौके पर एसआई शिवकुमार, पवन तनेजा, रामनारायण गोयल, सुशील स्याल, नरेंद्र धवन, रवींद्र सरोहा, हिमांशु, जतिन डेंबला, राजबीर सैनी, राम कमात, राजू वर्मा, हर्षवर्धन दीवान, जीतू बजाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुभाष चौक के पास पार्किंग का दे सकते हैं ठेका
शहर यातायात प्रभारी रवींद्र कुमार ने बताया कि कच्चे क्वार्टर के पास जाम बड़ी समस्या है। यहां पर सुभाष चौक के पास पार्किंग के लिए काफी जगह उपलब्ध है। उसके बावजूद वाहन चालक सड़क किनारे वाहन खड़े कर चले जाते हैं, जिससे अन्य स्थान का प्रयोग नहीं हो पाता है। ऐसे में उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से मुलाकात कर उनके सामने यह समस्या रखी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द इस समस्या को दूर करने के लिए पार्किंग का ठेका दिया जाएगा, जिससे पार्किंग ठेकेदार वाहनों को व्यवस्थित तरीके से खड़ा करवाएगा।