फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   police accused of breaking hands

राशन का सामान लेकर जा रहे बुजुर्ग दुकानदार को पुलिस ने मारे डंडे, हाथ टूटा

Mon, 27 Apr 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
police accused of breaking hands
देवीलाल चौक पर पुलिस पर डंडे मारकर हाथ तोडने का आरोप लगाता दुकानदार। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का पालन करना सभी का कर्तव्य है। लापरवाही करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। लेकिन अब पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठ रहा है। देवीलाल चौक पर बाइक सवार एक बुजुर्ग दुकानदार ने पुलिस पर डंडे मारकर उसका हाथ तोड़ने का आरोप लगाया है। घायल दुकानदार को सामान्य अस्पताल से खानपुर रेफर किया गया। जहां उनके हाथ में फ्रैक्चर के चलते प्लास्टर किया गया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग को रुकने का इशारा किया था। इस दौरान नहीं रुकने पर सख्ती हुई तो वह गिर गए। हालांकि पुलिस मामले की जांच कराने की भी बात कह रही है। दुकानदार जयभगवान ने बताया कि वह सोमवार सुबह बाइक पर सवार होकर राशन का सामान लेकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। जब वह देवीलाल चौक नाका के पास पहुंचे तो वहां पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका और फिर उस पर डंडे बरसा दिए। इससे वह बुरी तरह घायल होकर सड़क पर गिर गए। उनके परिजनों को पता चला तो वह उन्हें उठाकर सामान्य अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। वहां एक्स-रे के बाद पता चला कि उनके हाथ की हड्डी टूटी हुई है। इसके अलावा भी कई जगह चोटें आई हैं। साथ ही आरोप है कि सरकारी अस्पताल में भी उनका एक्स-रे नहीं हो सका, न ही उन्हें हड्डी का डॉक्टर मिला। उन्हें एम्बुलेंस में ले जाने में भी देरी की गई। बुजुर्ग को लेकर पूर्व पार्षद विमल किशोर ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि व्यक्ति बाइक पर कोल्ड ड्रिंक्स लेकर जा रहा था। उन्हें रोकने को कहा गया तो उन्होंने बाइक नहीं रोकी। पुलिस ने रुकवाने का प्रयास किया तो वह गिर गए और चोट लग गई।
विज्ञापन

बाइक का चालान करने और पूर्व पार्षद के खिलाफ दी शिकायत
वहीं पूर्व पार्षद विमल किशोर ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बुजुर्ग की पिटाई करने के साथ ही उसके खिलाफ चिकित्सक से शिकायत दिलवाई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई करने की बजाय उनके साथ नाइंसाफी कर रही है। इतना ही नहीं बुजुर्ग की बाइक की आरसी लेकर उसका पांच हजार रुपये का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार बुजुर्ग कोल्ड ड्रिंक लेकर आ रहा था। पुलिस ने उनको रुकने का इशारा किया था। जब वह नहीं रुके तो पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा। इस दौरान वह गिर गए और गिरने से उन्हें चोट लग गई। पुलिस ने केवल उन्हें रोकने के लिए थोड़ी सख्ती की थी। बेरहमी से पिटाई किए जाने के आरोप गलत है। इसके बावजूद जांच कराई जाएगी।

-कृष्ण, चौकी प्रभारी, गीता भवन।
सामान्य अस्पताल की चिकित्सक ने सिक्का कालोनी चौकी में विमल किशोर के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य आरोप लगाए हैं। मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र कुमार, डीएसपी मुख्यालय सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed