फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PMO suspended after female doctor was accused of indecency

महिला चिकित्सक से अभद्रता का आरोप लगने के बाद पीएमओ निलंबित

Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
PMO suspended after female doctor was accused of indecency
जिला नागरिक अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (पीएमओ) को राज्यपाल के आदेश के बाद निलंबित कर दिया गया है। पीएमओ के खिलाफ महिला चिकित्सक ने अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कोर्ट से वह जमानत पर है। अब इस मामले में पीएमओ को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

महिला चिकित्सक ने नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. जयभगवान जाटान पर अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में अधिकारियों को शिकायत दी गई थी। इसकी विभागीय जांच हुई और इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने जांच के बाद 17 नवंबर को आरोपी पीएमओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में सेक्टर-27 थाना पुलिस ने कार्रवाई की थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले में पीएमओ को 21 नवंबर को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

इस मामले में अब 24 नवंबर को राज्यपाल के आदेश के बाद पीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश में पीएमओ के खिलाफ सेक्टर-27 थाने में आईपीसी की धारा 354ए और 354डी में मुकदमा दर्ज होने को आधार बनाया गया है। 24 नवंबर को देर शाम राज्यपाल कार्यालय से आए आदेश में पीएमओ को निलंबित कर दिया गया है। उसकी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग के पंचकूला मुख्यालय से जोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सक के एक मामले में पीएमओ ने की थी जांच
महिला चिकित्सक पर कैथल के युवक ने दो स्थानों पर नौकरी करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पीएमओ ने दो स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर जांच की थी, जिसमें महिला चिकित्सक पर कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा था। उसी दौरान महिला चिकित्सक ने पीएमओ पर गंभीर आरोप लगाकर शिकायत दी थी, जिसमें करीब छह माह बाद मुकदमा दर्ज हुआ था।
वर्जन
महिला चिकित्सक ने पीएमओ पर गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को अदालत से जमानत मिल गई थी।
- इंस्पेक्टर प्रवीन कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed