फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   PM to lay foundation stone of Maruti-Suzuki plants today

पीएम आज करेंगे मारुति-सुजुकी के प्लांटों का शिलान्यास, नवंबर 2025 में बनेगी पहली इलेक्ट्रिक कार

Sun, 28 Aug 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
PM to lay foundation stone of Maruti-Suzuki plants today
खरखौदा (सोनीपत)। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी), खरखौदा में 900 एकड़ भूमि पर रविवार को मारुति-सुजुकी प्लांट की आधारशिला रखी जाएगी। 800 एकड़ में मारुति कार बनाएगी और 100 एकड़ में सुजुकी बाइक तैयार करेगी। शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रूप से करेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के अलावा अनेक मंत्री व सांसद शिलान्यास स्थल पर मौजूद रहेंगे। खास बात यह है कि मारुति की ओर से नवंबर, 2025 में इस प्लांट में पहली इलेक्ट्रिक कार बनाने का लक्ष्य रखा गया है। मारुति यहां पहले दो चरण में 18 हजार करोड़ रुपये लगाएगी।
विज्ञापन

खरखौदा आईएमटी में मारुति-सुजुकी के प्लांट आने से इस क्षेत्र में ढांचागत विकास होगा। आईएमटी क्षेत्र के पूर्ण हो जाने से पूरे क्षेत्र का कायाकल्प होगा। इस क्षेत्र में एक हजार इकाइयों को प्लांटों का आवंटन किया जा चुका है और अन्य के लिए प्रक्रिया जारी है। इतनी बड़ी कंपनी की स्थापना से इस क्षेत्र के लोगों को भी रोजगार के भरपूर अवसर मिलेंगे। मारुति ने यहां पर वर्ष 2028 तक करीब 10 लाख कारों के निर्माण का लक्ष्य रखा है। कारों के निर्माण में अत्याधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल किया जाएगा। बनाने का काम भी दो साल में ही शुरू करने की बात कही गई है। शुरुआत में कार प्लांट में 11 हजार व बाइक प्लांट में 8 हजार लोगों को रोजगार दिया जाएगा। इसके बाद प्लांट की क्षमता बढ़ने के साथ ही कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रदेश के लोगों को मिलेंगी 70 प्रतिशत नौकरी
मारुति-सुजुकी ने तय किया है कि आईएमटी में स्थापित होने वाले देश के सबसे बड़े कार प्लांट में हरियाणा के लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार दिया जाएगा, जबकि 30 प्रतिशत कर्मचारी दूसरे राज्यों से होंगे। प्रदेश सरकार ने प्राइवेट नौकरियों में 75 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू किया है। मारुति की तरफ से यह बताया गया है कि नौकरियों में हरियाणा के लोगों को तवज्जो देने के लिए विस्तृत योजना तैयार कर ली गई है। इसके लिए कुशल, अर्धकुशल कर्मचारियों की अलग-अलग कैटेगरी बनाकर आरक्षण तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति का पूरा प्लांट खरखौदा में शिफ्ट किए जाने की योजना
कहा जा रहा है कि कंपनी भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए अपने मुख्य प्लांट को खरखौदा में रखेगी। यहां कारों का निर्धारित लक्ष्य के अनुसार निर्माण शुरू होने के बाद संभावना है कि गुरुग्राम के प्लांट को भी यहीं पर शिफ्ट कर दिया जाए। इसके लिए विस्तृत योजना पर काम किया जा रहा है। बताया गया है कि देशभर के अन्य प्लांटों की बजाय खरखौदा के प्लांट पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। यहां देश-विदेश के एक्सपर्ट तैनात किए जाएंगे।
बेहतर संभावनाओं के चलते खरखौदा को चुना
दिल्ली समेत पूरे देश में खरखौदा आईएमटी के माध्यम से व्यापार बेहद आसान होने वाला है। केएमपी के साथ ही अब प्रस्तावित रेल कॉरिडोर, तीन नेशनल हाईवे से खरखौदा तक सड़क व रेल मार्ग से पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। यही नहीं, बुनियादी सुविधाओं से लेकर कर्मचारियों की सुलभता तक के नजरिये से खरखौदा को सर्वोत्तम माना गया है। नोएडा, गुरुग्राम के बाद खरखौदा अब तेजी से विकसित होगा। सरकार की दिलचस्पी व बेहतर संभावनाओं का फायदा इस क्षेत्र को मिलेगा।

वर्जन
खरखौदा आईएमटी में रविवार को इतिहास रचा जाएगा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल देश के सबसे बड़े मारुति प्लांट का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद खरखौदा समेत सोनीपत जिले का विकास तेजी से होगा। आगामी 2-3 साल में खरखौदा का नाम विश्व पटल पर चमकेगा। हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। यह सरकार की बड़ी उपलब्धि होगी।
- रमेश कौशिक, सांसद, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed