{"_id":"682b89efd92f932eb60ed65b","slug":"players-support-padayatra-against-drugs-sonipat-news-c-197-1-snp1001-136847-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नशे के खिलाफ पदयात्रा को खिलाड़ियों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नशे के खिलाफ पदयात्रा को खिलाड़ियों का समर्थन
Tue, 20 May 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 20 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो 10: नशा मुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे ट्रस्ट सदस्य संग नेशनल महिला खो-खो टीम व प्रशिक्षक। स्
सोनीपत। युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए नशामुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे ट्रस्ट की ओर से 20 मई को निकाली जाने वाली पदयात्रा को खिलाड़ियों का समर्थन मिलने लगा है। ट्रस्ट को रोहतक में अभ्यास कर रही नेशनल महिला खो-खो टीम के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज स्वीटी बूरा का समर्थन मिला है।
ट्रस्ट के पदाधिकारी डॉ. संदीप डांगी व अधिवक्ता तरुण राठी ने बताया कि 20 मई को सोनीपत शहर में पदयात्रा निकाली जाएगी। नशामुक्त युवा खेलोगे तो खिलोगे सशक्त भारत पदयात्रा की शुरुआत सुभाष चौक से की जाएगी। पदयात्रा का उद्देश्य देशभर के युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें जागरूक कर खेलों की ओर ले जाना है।
ट्रस्ट 5 वर्ष से देशभर में युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा को खिलाड़ियों का पूरा समर्थन मिल रहा है। भारतीय महिला खो-खो टीम भी उनसे जुड़ गई है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संदीप दांगी ने बताया कि देश, समाज और युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरे देश, समाज, खिलाड़ी, स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और जितने भी सामाजिक व धार्मिक संगठन हैं, सबको एक साथ आकर आवाज उठानी होगी।भारतीय महिला खो-खो टीम व उनकी मुख्य प्रशिक्षक मुन्नी जून ने मिलकर ट्रस्ट की पहल को सराहा।
विज्ञापन
डॉ. संदीप ने बताया कि उनकी पद यात्रा को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अर्जुन व भीम अवॉर्डी स्वीटी बूरा ने भी समर्थन देने के साथ सराहना की है। स्वीटी बूरा ने आश्वासन दिया है कि वह उनके देशहित में किए जा रहे कार्य में उनका पूरा सहयोग देंगी।