{"_id":"6ae50add4e8c266e6d01c762","slug":"players-from-sonipat-achieve-great-success-in-chennai-sonipat-news-c-197-1-snp1001-163234-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: चेन्नई में सोनीपत के खिलाड़ियों ने गाड़े सफलता के झंडे, चार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: चेन्नई में सोनीपत के खिलाड़ियों ने गाड़े सफलता के झंडे, चार स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश का मान
विज्ञापन
-अंशु धनखड़, दक्ष सोलंकी, शिवम और अंशुल ने हासिल किया स्वर्णिम मुकाम, राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दिखाया दम
फोटो : 49: अंशु धनखड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। चेन्नई में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सोनीपत के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक अपने नाम किये। जिले के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से हरियाणा का गौरव बढ़ा है। अंशु धनखड़ ने गोला फेंक में, दक्ष सोलंकी ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक जीता, जबकि शिवम और अंशुल ने हरियाणा की टीम का हिस्सा बनते हुए 1000 मीटर स्प्रिंट मेडले रिले में स्वर्णिम सफलता हासिल की। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि 41वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 23 से 27 अक्तूबर तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता में देशभर के युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें सोनीपत के खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्पर्धाओं में दमदार प्रदर्शन कर चार स्वर्ण पदक हासिल किए।
अंशु धनखड़ ने 20 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों की गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। वहीं, दक्ष सोलंकी ने 16 वर्ष आयु वर्ग के लड़कों की भाला फेंक स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा 16 वर्ष आयु वर्ग की 1000 मीटर स्प्रिंट मेडले रिले में हरियाणा की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम की इस सफलता में सोनीपत के शिवम और अंशुल ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की शिकायत निवारण समिति के सदस्य राजकुमार मिटान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतना हरियाणा की खेल प्रतिभा का प्रमाण है। खेल मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने कहा कि चेन्नई में सोनीपत के खिलाड़ियों की सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। प्रत्येक पदक के पीछे खिलाड़ियों की मेहनत, माता-पिता का आशीर्वाद और प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन शामिल है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी आगे भी इसी लगन से प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।