फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Players can apply for scholarship till May 20

छात्रवृति के लिए खिलाड़ी 20 मई तक कर सकते है आवेदन

Sat, 14 May 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Players can apply for scholarship till May 20
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग ने अनुसूचित जाति व दूसरे पात्र खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति के लिए एक और अवसर देते हुए आवेदन मांगे हैं। पात्र खिलाड़ी अब 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले खेल विभाग ने इन खिलाड़ियों से 2 मई तक आवेदन मांगे थे। निर्धारित तिथि तक काफी खिलाड़ी किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए थे। जो खिलाड़ी आवेदन करने से वंचित रह गए थे, खेल विभाग ने उन्हें अवसर प्रदान करते हुए तारीख बढ़ाने का निर्णय लिया था। पात्र खिलाड़ी अब निर्धारित तिथि तक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

खेल विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि योजना का लाभ केवल 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक की उपलब्धियों के आधार पर ही दिया जाएगा। अधिकारियों ने पात्र खिलाड़ियों से कहा है कि छात्रवृत्ति के लिए वही खिलाड़ी आवेदन करें, जिनकी निर्धारित वर्ष के दौरान की उपलब्धियां हों। नियम के अनुसार जिन खिलाड़ियों की 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक की राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धियां हैं, केवल वही छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो खिलाड़ी आवेदन करेंगे उनके आवेदन मान्य नहीं होंगे।
विज्ञापन

कमेटी करेगी आवेदनों की जांच
जो खिलाड़ी 20 मई तक जिला खेल अधिकारी कार्यालय में आवेदन जमा करवा देंगे, उनकी जांच गठित की गई कमेटी करेगी। जांच के बाद जो आवेदन सही पाए जाएंगे, उनको 31 मई तक निदेशालय में भेजा जाएगा। उसके बाद खिलाड़ियों के लिए खेल विभाग जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके खातों में छात्रवृत्ति की राशि डाल देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये कर सकते हैं आवेदन
-छात्रवृत्ति के लिए केवल अध्ययनरत छात्र-छात्रा ही आवेदन के पात्र होंगे
-अनुसूचित जाति के खिलाड़ी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम है, वहीं आवेदन कर सकते हैं
-छात्रवृत्ति के लिए सामान्य जाति के खिलाड़ी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, वह आवेदन के पात्र होंगे
-निर्धारित समयावधि में अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में स्थान हासिल किया हो
वर्जन
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की तिथि 20 मई है। पात्र खिलाड़ी विभागीय वेबसाइट हरियाणा स्पोर्ट्स डाट जीओवी डाट इन पर उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र डाउनलोड करें। प्रपत्र में मांगी गई संपूर्ण सूचना भरने के बाद जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में जमा करवाएं। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति के लिए खेल उपलब्धियां 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के बीच की होनी चाहिए। निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों की जांच गठित कमेटी करेगी।
- शर्मिला, जिला खेल अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed