{"_id":"66e9ff41132b5e7812052784","slug":"plantation-is-necessary-for-the-conservation-of-nature-pracheta-singh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-124701-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : प्रचेता सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकृति के संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी : प्रचेता सिंह
Wed, 18 Sep 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33. सोनीपत के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पौधरोपण अभियान के दौरान सीजेएम प्रचेता सिंह व उद्य
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से मंगलवार को बड़ी और कुंडली औद्याेगिक क्षेत्रों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं डीएलएसए के सचिव प्रचेता सिंह ने पौधरोपण करके अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी प्रकृति का संरक्षण करने के लिए पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने के लिए हर व्यक्ति को आना पड़ेगा।
सीजेएम प्रचेता सिंह ने कहा कि डीएलएसए की तरफ से समय-समय पर अभियान चलाकर लोगों को पौधरोपण करने के प्रति प्रेरित किया जाता है ताकि हर व्यक्ति इस मुहिम से जुड़ सके। उन्होंने कहा कि पेड़ हमारी कई पीढि़यों को मुफ्त में ऑक्सीजन और फल देते हैं। पेड़ ही हमारे सबसे बड़े मित्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रकृति हमारी मां की तरह जो हमारी रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करना चाहिए क्योंकि अगर पेड़ पौधे रहेंगे तो इस धरती पर हमारा जीवन संभव है। मनुष्य को जीने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है और यह ऑक्सीजन हमें पेड़-पौधों से ही मिलती है इसलिए हर व्यक्ति पौधरोपण करें। इस दौरान बड़, नीम, जामुन आदि सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान एचएसआईआईडीसी के कार्यकारी अभियंता जसबीर देशवाल, जगदीश काद्यान, सुभाष गुप्ता, नरेश रोहिल्ला, जेई अरुण कुमार व संदीप समेत अनेक उद्योगपति भी मौजूद रहे।