{"_id":"6aacdecb8251744e4f0ed84f","slug":"pitbull-terror-in-sonipat-6-month-old-baby-and-aunt-attacked-critically-injured-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में पिटबुल का हमला: 6 माह का बच्चा और बुआ गंभीर घायल, कुत्ते का मालिक इलाज के खर्च से मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत में पिटबुल का हमला: 6 माह का बच्चा और बुआ गंभीर घायल, कुत्ते का मालिक इलाज के खर्च से मुकरा
Fri, 18 Sep 2026 12:18 PM IST
Naveen
पीटीआई, हरियाणा
पीटीआई, हरियाणा
Published by: Naveen
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:18 PM IST
सार
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद कुत्ते के मालिक ने शुरुआती इलाज के लिए आर्थिक मदद की थी, लेकिन बाद में उपचार का खर्च उठाने से पीछे हट गए। परिवार ने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता और आगे के उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
पीड़ित बच्चे की बुआ
- फोटो : PTI
विस्तार
सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में एक पालतू पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के बच्चे और उसकी बुआ पर हमला कर दिया। इस घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसे बचाने के प्रयास में बुआ भी चोटिल हो गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ता बच्चे पर झपटता हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार बुआ बच्चे को गोद में लेकर गली में घूम रही थी। इसी दौरान कुत्ते ने दोनों पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें कुत्ते से बचाया। निर्मला देवी का आरोप है कि कुत्ते ने बच्चे के चेहरे, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए दिल्ली ले गए थे, लेकिन इलाज का खर्च अधिक होने के कारण वापस लेकर आए और फिलहाल पीजीआई रोहतक में उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन
VIDEO | Haryana: A pit-bull attacked a 6-month-old baby in Sonipat's Sikka Colony. CCTV footage shows the dog grabbing the infant. The baby and his aunt were injured in the attack. The aunt tried to rescue the baby, but the dog attacked her too. The child is now being treated at… pic.twitter.com/xSKCBuV9rJविज्ञापन विज्ञापन— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026
आर्थिक मदद करने से मुकरा कुत्ते का मालिक
परिजनों का कहना है कि घटना के बाद कुत्ते के मालिक ने शुरुआती इलाज के लिए आर्थिक मदद की थी, लेकिन बाद में उपचार का खर्च उठाने से पीछे हट गए। परिवार ने बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता और आगे के उपचार की व्यवस्था कराने की मांग की है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें गली में कुत्ते के बच्चे पर हमला करने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है।