फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   physiotherapy center of district hospital is closed for 16 months

16 माह से बंद है जिला अस्पताल का फिजियोथेरेपी सेंटर, निजी फिजियो के पास भटक रहे मरीज

Sun, 01 Aug 2021 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
physiotherapy center of district hospital is closed for 16 months
जिला नागरिक अस्पताल में खाली पड़ा फिजियोथेरेपी सेंटर। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना के बीच मरीजों के उपचार के लिए सर्जरी से लेकर कई अन्य सुविधाएं शुरू हो चुकी है। उसके बावजूद 16 माह से जिला अस्पताल का फिजियोथेरेपी सेंटर बंद पड़ा है। फिजियो न होने के कारण अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीजों को परेशानी हो रही है। फिजियोथेरेपी कराने के लिए मरीजों को प्राइवेट सेंटरों पर जाकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। फिजियोथेरेपी सेंटर शुरू कराने के लिए मरीज कई बार अस्पताल प्रबंधन को शिकायत कर चुके हैं। उसके बावजूद यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इस सेंटर में फ्लू ओपीडी लगाकर कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं। यहां के स्टाफ को कोविड जांच के लिए ड्यूटी पर लगा रखा है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की वजह से 22 मार्च 2020 को लॉकडाउन की शुरुआत होते ही अस्पताल में ओपीडी सेवा बंद कर दी गई थी। कोरोना के केस कम हुए तो ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई, लेकिन फिजियोथेरेपी सेंटर अभी तक दोबारा शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

प्राइवेट सेंटरों पर फिजियोथेरेपी कराने को 400 से 500 रुपये देने पड़ रहे
प्रावइेट सेंटरों पर फिजियोथेरेपी कराने के लिए लोगों को एक बार में 400 से 500 रुपये देने पड़ रहे हैं। उसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से फिजियोथेरेपी सेंटर को दोबारा चालू करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। सेंटर चालू नहीं किए जाने की वजह से फिजियोथेरेपी के लिए रखी मशीनों पर धूल चढ़ गई है। कोरोना संक्रमण शुरू होने से पहले यहां पर रोजाना औसतन 70 से 80 लोगों की फिजियोथेरेपी की सुविधा मिल जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स--
लंबे समय से मेरी कमर में दर्द है। ऐसे में अस्पताल में फिजियोथेरेपी कराने के लिए आया तो यहां सेंटर ही बंद मिला। अस्पताल में सभी सुविधाएं दोबारा शुरू हो चुकी है, लेकिन फिजियोथेरेपी शुरू नहीं होने से परेशानी हो रही है।
- मोहनलाल निवासी कुंडली
सरकार की ओर से सरकारी अस्पताल में मरीजों के लिए मुफ्त सुविधा उपलब्ध करवा रखी है। उसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन की ओर से 16 माह से बंद पड़े फिजियोथेरेपी सेंटर को चालू नहीं किया जा रहा है। फिजियोथेरेपी दोबारा शुरू नहीं होने के कारण लोगों को निराशा हाथ लग रही है।
- बालेश्वर निवासी सोनीपत
जिला अस्पताल में फिजियोथेरेपी की सुविधा बंद होने के कारण लोगों को प्राइवेट सेंटरों की तरफ भागना पड़ रहा है। वहां पर फिजियो कराने के लिए लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। चिकित्सा अधिकारियों से मांग करने के बावजूद अभी तक चालू नहीं किया गया है।
- रमेंद्र निवासी प्याऊ मनियारी
वर्जन
फिजियोथेरेपी सेंटर को दोबारा चालू कराने के लिए पीएमओ व सिविल सर्जन को पत्र लिखा जा चुका है। फिजियो थेरेपी विभाग का स्टाफ कोविड ड्यूटी में लगा रखा है। लेकिन फिजियोथेरेपी कराने के लिए मरीज लगातार पहुंच रहे हैं।

- डॉ. सुरेंद्र गहलावत, फिजियोथेरेपिस्ट
वर्जन
कोरोना काल से ही अस्पताल में फिजियोथेरेपी सेंटर बंद है। यहां के स्टाफ को कोविड ड्यूटी में लगा रखा है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रही है। उसके खत्म होने के बाद फिजियोथेरेपी को दोबारा चालू किया जाएगा।
- डॉ. जयभगवान जाटान, पीएमओ जिला नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed