फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Physiotherapist accused of rape arrested

Sonipat News: दुष्कर्म करने का आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट दबोचा

Fri, 30 May 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 30 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Physiotherapist accused of rape arrested
फोटो :11: सोनीपत सेक्टर-27 थाना पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया आरोपी पुलिस टीम के साथ। संवाद
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला से दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़खानी के आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट राहुल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी कि वह वर्ष 2022-23 में सेक्टर-27 थाना क्षेत्र के फिजियोथेरेपी केंद्र पर काम करती थी।
12 जनवरी, 2023 की शाम को जब वह घर जाने लगी तो संचालक राहुल ने उन्हें अपने कार्यालय में बुलाकर पहले अश्लील हरकत की और फिर पिस्तौल दिखाकर दुष्कर्म किया था। बाद में धमकी दी थी कि किसी को बताया तो तुम्हारे पति और बच्चों को मार देगा। पीड़िता का आरोप था कि कुछ समय बाद उसे बदनाम करने की धमकी देकर दोबारा उसका शारीरिक शोषण किया था। आरोपी ने अपने मोबाइल में उनका आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए कई बार शारीरिक शोषण किया था। उत्पीड़न और डर से उन्होंने सितंबर, 2023 में नौकरी छोड़ दी थी।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को बताया था कि नौकरी छोड़ने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना और घर आना बंद नहीं किया था।
27 अप्रैल की देर शाम को जब वह बाथरूम गई तो आरोपी उनकी बेटी के खमरे में घुस गया। जब वह बाहर आई तो देखा कि वह अर्धनग्न था और उनकी बेटी रो रही थी। आरोपी उनको देखकर भाग गया था। पुलिस ने 19 मई को मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में अब सेक्टर-27 थाना की एसआई वनीत की टीम ने आरोपी सेक्टर-14 निवासी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed