{"_id":"6aada35eaf28412367071ebf","slug":"physical-verification-of-260-agricultural-implements-to-be-held-from-the-21st-to-the-23rd-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160775-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 21 से 23 तक होगा 260 कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 21 से 23 तक होगा 260 कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन
विज्ञापन
सोनीपत। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से सीआरएम योजना के तहत किसानों की ओर से खरीदे गए 260 कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन 21 से 23 सितंबर तक किया जाएगा। जिले में योजना के तहत कृषि यंत्रों के 260 बिल पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। इनमें 207 सुपर सीडर, पांच बेलर, सात स्लेशर, छह स्ट्रॉ रेक और 35 अन्य कृषि यंत्र शामिल हैं।
सहायक कृषि अभियंता डॉ. नवीन हुड्डा ने बताया कि 21 सितंबर को बेलर, स्लेशर व स्ट्रॉ रेक, 22 सितंबर को सुपर सीडर और 23 सितंबर को अन्य कृषि यंत्रों का सत्यापन होगा। किसानों को निर्धारित तिथि पर अपना कृषि यंत्र संबंधित स्थल पर लेकर पहुंचना होगा, ताकि दस्तावेज और यंत्र का मौके पर सत्यापन किया जा सके।
ब्लॉकवार निर्धारित किए गए सत्यापन स्थल
सोनीपत और राई ब्लॉक के कृषि यंत्रों का सत्यापन राजीव गांधी विश्वविद्यालय गेट, राई पर होगा। खरखौदा ब्लॉक के किसानों के लिए मटिंडू रोड, आईटीआई खरखौदा के नजदीक सत्यापन स्थल निर्धारित किया गया है। गोहाना, मुंडलाना और कथूरा ब्लॉक के कृषि यंत्रों का सत्यापन नई सब्जी मंडी, गोहाना में, जबकि गन्नौर ब्लॉक के कृषि यंत्रों का सत्यापन अनाज मंडी, गन्नौर में किया जाएगा।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों को साथ लेकर पहुंचें किसान
किसानों को सत्यापन के दौरान कृषि यंत्र के साथ ट्रैक्टर की वैध आरसी, पैन कार्ड, कृषि यंत्र का बिल, ई-वे बिल, परमिट, लोकेशन सहित फोटो और ऑनलाइन भुगतान की बैंक स्टेटमेंट साथ लानी होगी। विभाग ने किसानों से सभी दस्तावेज पूरे रखने और निर्धारित तिथि व स्थान पर समय से पहुंचने की अपील की है।