फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Petrol crosses 100 for the first time, economic hit on the common man

पहली बार पेट्रोल 100 के पार, आमजन पर आर्थिक मार

Thu, 07 Oct 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Petrol crosses 100 for the first time, economic hit on the common man
जींद रोड स्थित पंप पर पेट्रोल डलवाते लोग। संवाद - फोटो : Sonipat
जिले में पहली बार पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार हो गया। इसकी आर्थिक मार आमजन पर पड़ रही है। पेट्रोल के दाम बढ़ने से लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि पहले ही करीब पौने दो साल से कोरोना महामारी के चलते काम बिल्कुल नहीं है और अब पेट्रोल के बढ़ते दामों से वाहनों में चलना मुहाल होना है। उन्होंने सरकार से पेट्रो पदार्थों के दामों में कमी लाने की मांग की है। जिले में बुधवार को पेट्रोल 100 रुपये 33 पैसे रहा।
विज्ञापन

यह बोले लोग
परिवार का गुजारा करने के लिए शहर में लकड़ी की दुकान कर रखी है। कोरोना महामारी से पहले अच्छा काम चल रहा था, लेकिन काम नहीं है और पेट्रोल समेत अन्य सामान के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। वाहन के बगैर काम नहीं चलता, महंगा होने के बावजूद मजबूरी में पेट्रोल डलवाना पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि लोगों पर आर्थिक बोझ न डालकर उसे कम किया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, निवासी गांव वजीरपुरा
घर व अन्य कार्यों के लिए वाहन का प्रयोग करना पड़ता है। वाहनों के होने से काम में सुविधा तो मिल रही है, लेकिन पेट्रोल के दामों ने जेब पर काफी बोझ डाला हुआ है। पहले जहां 100 रुपये के पेट्रोल में कई दिन तक काम चल जाता था, लेकिन अब इतने में एक दिन का काम भी नहीं चलता है। सरकार इसकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है, जिससे आर्थिक बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार को महंगाई कम करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सोनित कुमार, निवासी गांव बरोदा गढ़ी
रेहड़ी लगाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा हूं। सामान लाने-ले जाने के लिए बाइक ले रखी है। कुछ दिन से बाइक का प्रयोग बहुत ही कम किया हुआ है। काम काफी कम चल रहा है। ऐसे में बाइक में पेट्रोल डलवाने का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। इसके अलावा अन्य सामान की महंगाई के चलते परिवार चलाने में काफी परेशानी हो रही है। सरकार को चाहिए कि लोगों को महंगाई से निजात दिलाई जाए।

- सोनू जैन, निवासी शिव नगर
दिन-प्रतिदिन महंगाई इतनी बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता का जीना दूभर हो गया है। चाहे खाद्य सामग्री हो या पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस हो, इनके दाम हर रोज बढ़ते जा रहे हैं। यह महंगाई आमजन की कमर तोड़ रही है। आज आदमी बेरोजगार हो रहे हैं और ऊपर से महंगाई उनकी परेशानी बढ़ा रही है। सरकार को चाहिए कि टैक्स को कम कर महंगाई को कम करें, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- एडवोकेट मनोज, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed