{"_id":"628fce3dc6ac9f42a13d40e5","slug":"people-should-adopt-ancient-medical-system-bandaru-dattatreya-sonipat-news-rtk647828033","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचीन चिकित्सा पद्धति को अपनाएं लोग : बंडारू दत्तात्रेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचीन चिकित्सा पद्धति को अपनाएं लोग : बंडारू दत्तात्रेय
विज्ञापन
People should adopt ancient medical system: Bandaru Dattatreya
- फोटो : share
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने वीरवार शाम कुंडली स्थित नाद-वेलनेस केंद्र का दौरा किया। उन्होंने केंद्र में दी जा रही प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति की जानकारी लेते हुए विचार-विमर्श किया। साथ ही केंद्र में स्वास्थ्य लाभ भी लिया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय का नाद-वेलनेस केंद्र में पहुंचने पर विधायक मोहनलाल बड़ौली, उपायुक्त ललित सिवाच व केंद्र संचालकों ने स्वागत किया। राज्यपाल ने केंद्र में प्रवेश करने पर दीप प्रज्वलित करते हुए केंद्र के विषय में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को प्राचीन चिकित्सा पद्धति को अपनाते हुए रोगों को उपचार करना चाहिए।
राज्यपाल को केंद्र की जानकारी देते हुए केंद्र संचालक रमेश कुमार ने बताया कि केंद्र आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को समर्पित है, जिसमें ध्यान और योग को विशेष रूप से शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार की थैरेपी के माध्यम से वात रोग, खेलों में लगने वाली चोट, रीढ़ की हड्डी, श्वसन बीमारियों का उपचार किया जाता है।
राज्यपाल ने नाद-वेलनेस केंद्र में आहार कक्ष, ओरल केयर कक्ष, मूलाधरा, स्वाधिष्ठान कक्ष, मनिपुरा कक्ष, अनंता कक्ष, विशुद्घि कक्ष, तुर्कीश हमाम कक्ष, ध्यान कक्ष, सॉल्ट केव कक्ष, रिफलैक्सॉलोजी कक्ष का दौरा किया। साथ ही उन्हें केंद्र के चिकित्सकों ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के फायदों की भी जानकारी दी। केंद्र में स्वास्थ्य लाभ के लिए आने वाले लोगों के लिए जिम, योग तथा खेलों का भी विशेष रूप से प्रबंध किया गया है। संस्थान को हरा-भरा बनाया गया है ताकि प्राकृतिक माहौल मिले।
विज्ञापन
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, ओएसडी अमरजीत मान, एडिशनल सीईओ अमित मान, डीएसपी सतीश शर्मा सहित नाद केंद्र के संचालक रमेश कुमार सहित प्रबंध निदेशक रमेश कुमार, सह संस्थापक राजीव खेतान, राजेंद्र कुमार, मनोज खेतान सहित अन्य मौजूद रहे।