{"_id":"678ffe8bfc4184e4d80000ff","slug":"people-protested-against-not-getting-access-to-the-cemetery-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131174-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कब्रिस्तान का रास्ता न मिलने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कब्रिस्तान का रास्ता न मिलने के विरोध में लोगों ने किया प्रदर्शन
Wed, 22 Jan 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 22 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो 34: सोनीपत के ईदगाह कॉलोनी में प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : Samvad
सोनीपत। ईदगाह कॉलोनी से कब्रिस्तान का रास्ता न मिलने के विरोध में मंगलवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कॉलोनी के लोग आप नेता देवेंद्र गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार को शिकायत देकर कॉलोनी की समस्या से अवगत कराया।
आप नेता देवेंद्र गौतम ने बताया के लोगों को एक से दूसरी गलियों तक जाने के लिए एक-दूसरे के घर की छत से आना-जाना पड़ता है। पीने के पानी की पाइपलाइन कट गई है। रेलवे की तरफ से अपनी जमीन पर दीवार बनाने से कॉलोनी की सीवर लाइन ठप हो गई है। घरों में बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। काॅलोनी से कब्रिस्तान जाने के लिए मुख्य रास्ता था, जो रेलवे की ओर से दीवार का निर्माण किए जाने से बंद हो चुका है। इस पर उपायुक्त ने संयुक्त बैठक कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया। इस दौरान शेर मोहम्मद, अमरदत्त भारद्वाज, योगेश पाल, अशोक, दीपक चुघ, इकराम अली, ईसाद, समशेर, फरमान, इंतजार, शमशाद, यामीन, श्यामू, जैतून, सरिता, नरगिस मौजूद रहे।