फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   People caught youth collecting identity cards to give benefits of government schemes

सरकारी स्कीमों का फायदा देने के लिए पहचान पत्र एकत्रित कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ा

Mon, 17 Jan 2022 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
People caught youth collecting identity cards to give benefits of government schemes
थाना गन्नौर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी नीरज। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव भांवर में सरकारी स्कीमों का फायदा देने के नाम पर पहचान पत्र एकत्रित कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। वह फार्म भरवाने के बहाने लोगों के पहचानपत्र ले रहा था। उसके पास से फर्जी पहचान पत्र और आधार कार्ड मिला है। गांव के निवर्तमान सरपंच ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव भांवर के निवर्तमान सरपंच विजय कुमार ने पुलिस को बताया कि 15 जनवरी को दोपहर के समय उनके गांव में एक युवक कुछ व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहा था। युवक पर संदेह होने पर जब उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान दिल्ली के कीर्ति नगर निवासी आदित्य के रूप में दी। जब उसका आधार कार्ड व दूसरी आईडी की जांच की तो वह फर्जी प्रतीत हुई। इस पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नीरज निवासी अवधपुरा, जालंधर, पंजाब के रूप में दी। उसने यह भी बताया कि गुरुग्राम उद्योग नगर की रचना नाम की महिला ने उसे भोले-भोले लोगों को बहकाकर उनके आईडी प्रूफ जमा करने को कहा था, जोकि आगे चल कर उनके काम आने वाले थे। इस पर उन्होंने नीरज को पकड़ कर थाना गन्नौर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed