फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pension Restoration Struggle Committee burnt copies of the FIR lodged against the state president.

Sonipat News: पेंशन बहाली संघर्ष समिति ने प्रदेश अध्यक्ष पर दर्ज प्राथमिकी की जलाई प्रतियां

Wed, 03 Dec 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 03 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Pension Restoration Struggle Committee burnt copies of the FIR lodged against the state president.
सोनीपत। बस अड्डा परिसर में पेंशन बहाली संघर्ष समिति के सदस्यों ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल और उनके साथियों पर दर्ज हुई प्राथमिकी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने प्राथमिकी की प्रतियां जलाकर सरकार से इसे तुरंत वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदेश मुख्य सलाहकार डॉ. प्रमोद ईष्टकॉन ने कहा कि कर्मचारियों को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाने का पूरा हक है। प्रदर्शन निर्धारित समय और स्थान पर शांतिपूर्वक समाप्त किया गया था इसलिए इस प्राथमिकी से देशभर के कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष एमपी सिंह और जिला महासचिव प्रोफेसर अजय दहिया ने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारियों को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली कर्मचारियों का अधिकार है। इसके लिए वह कई वर्ष से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर गीता राजपूत, जिला सह कोषाध्यक्ष राहुल, नीरज, विनोद, मंजीत पहल, संजय, रविन्द्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed