फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   pension cleared for above 9 thosand people

9733 नए लाभपात्रों को पेंशन की हरी झंडी

Fri, 04 Dec 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Fri, 04 Dec 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिले में पेंशन बनवाने के लिए 14,411 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से 9,733 नए लाभपात्रों को हरी झंडी दे दी गई है। जबकि 2613 आवेदनों को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया है। बचे हुए फार्मों की जांच की जा रही है। एडीसी शिवप्रसाद शर्मा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि 2065 लाभपात्रों के आवेदन फार्म विभागीय वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं। जिन लाभपात्रों के नामों में त्रुटियां हैं उनके लिए अलग से दो काउंटर खोले जा चुके हैं और सभी फार्मों की त्रुटियों को ठीक किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 5,395 आवेदन फार्मों की जांच की जा रही है। लाभ पात्रों का खाता अपलोड हुआ है या नहीं यह जानने के लिए विभाग की वेबसाइट http://socialjusticehary.gov.in पर भी देख सकता है। सामाजिक सुरक्षा भत्ता वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए अपने सुझाव / शिकायत समयानुसार जिला समाज कल्याण अधिकारी सोनीपत को भी दे सकते हैं।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जिला में 28 हजार से ज्यादा पेंशन पात्रों के बैंक खाते जिला की विभिन्न शाखाओं में खुलने बाकी है। उन्होंने बताया कि 12 हजार से अधिक नए फार्म लिए जा चुके है। मौजूदा समय में जिला में मात्र 115 गांवों में ही बैंकिंग सेवाओं का लाभ दिया जा रहा है। लाभ पात्रों को यह सुविधा है कि वे अपने आवश्यकतानुसार पेंशन राशि निकलवा सकेंगे और शेष राशि पर ब्याज भी प्राप्त कर सकेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिला में कुल 329 गांव है जिनमें 155 बैंक ब्रांच, 105 पोस्ट ऑफिस, 43 बीसीए, 15 वोडाफोन तथा 11 सेल प्वांइट को पेंशन वितरण हेतु विभाग अलॉट किए गए हैं। इनमें से उक्त पेंशन एजेंसियों द्वारा 193 गांवों में पेंशन वितरण की जा रही है। उन्होंने बताया कि 136 गांवों में 28012 लाभ पात्रों को पेंशन वितरण करने हेतु विभाग द्वारा एपीआर भेजी गई है जो ग्राम सचिवों द्वारा बांटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed