{"_id":"69933228bd5f0673fa0a1af8","slug":"patwaris-resumed-work-sonipat-news-c-197-1-snp1003-149713-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पटवारियों ने दोबारा कामकाज संभाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पटवारियों ने दोबारा कामकाज संभाला
Tue, 17 Feb 2026 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
फोटाे 30: सोनीपत के खरखौदा स्थित पटवारखाने में काम करते पटवारी। संवाद
खरखौदा। पटवारखानों में सोमवार को फिर से रौनक लौट आई। अधिकारियों के साथ हुए विवाद के बाद हड़ताल पर गए पटवारियों ने दोबारा कामकाज संभाल लिया। इससे आमजन को बड़ी राहत मिली है।
कुछ दिन पहले विभागीय अधिकारियों के साथ हुए विवाद के चलते पटवारी व कानूनगो अनबन के बाद सामूहिक रूप से हड़ताल पर चले गए थे। इसके चलते इंतकाल, जमाबंदी, फर्द, आय-जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समेत कई राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे थे।
ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों को बिना काम के लौटना पड़ रहा था। अब हड़ताल समाप्त होने के बाद पटवारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में बैठकर लंबित कार्यों को निपटाना शुरू कर दिया है। पटवारखानों में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली।