{"_id":"65c6616ad2bc363a3b0c3155","slug":"patwaris-and-lawmen-extended-their-strike-till-14th-february-sonipat-news-c-197-1-snp1003-113572-2024-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पटवारियों व कानूनगो ने 14 फरवरी तक बढ़ाई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पटवारियों व कानूनगो ने 14 फरवरी तक बढ़ाई हड़ताल
Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 09 Feb 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। वेतनमान में बढ़ोतरी व अन्य मांगों को लेकर सरकार से खफा पटवारियों व कानूनगो ने शुक्रवार को अपनी हड़ताल 14 फरवरी तक बढ़ा दी है। उन्होंने लघु सचिवालय में धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 3 जनवरी से लगातार जारी हड़ताल की वजह से आम आदमी परेशान है। रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र, इंतकाल समेत कई काम पूरी तरह से ठप पड़े हैं।
दि रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिले में 79 पटवारी व 20 कानूनगो हड़ताल पर है। सरकार की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। जिला प्रधान सन्नी दहिया ने कहा कि सरकार से उनकी मांग है कि जल्द ही उनकी मांगों को पूरा किया जाए। जब तक सरकार ने उन्हें लिखित में उनकी मांगों को पूरा करने का पत्र नहीं मिल जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। एसोसिएशन के आदेश पर अपनी हड़ताल 14 फरवरी तक बढ़ा दी है। इस दौरान एसोसिएशन के सचिव नितेश, युद्धवीर, संदीप धनखड़, रवि लाकड़ा, सुमित आंतिल समेत अन्य पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।