फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patients wandered for 15 days for Hepatitis C medicine

Sonipat News: हेपेटाइटिस सी की दवा के लिए 15 दिन तक भटकते रहे मरीज

Tue, 09 May 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 09 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Patients wandered for 15 days for Hepatitis C medicine
फोटो 21. नागरकि अस्पताल में हेपेटाइटिस सी की दवा लेने पहुंचे लोग। संवाद
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में 15 दिन से हेपेटाइटिस-सी (काला पीलिया) की दवा खत्म थी, जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी हो रही थी। खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल से दवा मंगवाने के बाद शनिवार से उसका वितरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में 15 दिन से हेपेटाइटिस सी का स्टॉक खत्म था। लोग स्वास्थ्य अधिकारियों को दवा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। मरीज जिला अस्पताल का टक्कर काट रहे थे। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने दवा के लिए मुख्यालय से संपर्क किया तो पता चला कि मुख्यालय स्तर से दवा उपलब्ध नहीं हो पाई। लोगों की परेशानी को देखते हुए विभाग के अधिकारियों ने दवा के लिए गांव खानपुर कलां स्थित महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्रशासन से संपर्क किया तो वहां से 90 डिब्बी टैबलेट मिल गई। शनिवार को मरीजों को हेपेटाइटिस-सी की दवा दी गई ।
विज्ञापन

मरीजों को दवा का वितरण शुरू कर दिया गया है। अब मरीजों को दवा के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक मरीज की जांच के बाद ही टैबलेट की तीन डिब्बी दी जाती है। -डॉ. तरुण यादव, उप सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed