फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Patients kept wandering due to lack of doctors, kept waiting in long lines for their turn.

Sonipat News: चिकित्सकों की कमी से भटकते रहे मरीज, लंबी लाइनों में करते रहे बारी का इंतजार

Wed, 24 Apr 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 24 Apr 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Patients kept wandering due to lack of doctors, kept waiting in long lines for their turn.
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में बुधवार को चिकित्सकों की कमी के चलते मरीज परेशान रहे। उप सिविल सर्जन, डीएमएस समेत चार चिकित्सक तीन दिन की ट्रेनिंग के लिए दिल्ली एम्स गए हुए हैं। एक चिकित्सक कोर्ट एविडेंस पर जाने व दो चिकित्सक छुट्टी पर रहने से परेशानी बढ़ गई। इसकी वजह से बुधवार को इलाज कराने के लिए पहुंचे मरीजों को लंबी लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के लिए गठित मेडिकल बोर्ड को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल से उप सिविल सर्जन समेत चार चिकित्सक दो दिन से प्रशिक्षण पर गए हुए हैं। इनमें उप सिविल सर्जन डॉ. सीताराम, उप चिकित्सा अधीक्षक (डीएमएस) डॉ. गिन्नी लांबा, फिजिशियन डॉ. शैलेंद्र राणा, डाॅ. राकेश फोगाट शामिल हैं। बुधवार को डीएसएम डॉ. संदीप लठवाल व फिजिशियन डॉ. संदीप शर्मा निजी अवकाश पर होने के चलते लोगों के काम प्रभावित हुए। ऐसे में फिजिशियन डॉ. सीमा सिंह व डॉ. नवनीत ही ओपीडी संभाल रहे थे। इससे चिकित्सक कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी।
विज्ञापन

वहीं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विपिन दलाल कोर्ट एविडेंस पर गए हुए थे। अस्पताल में बुधवार को चिकित्सकों की कमी होने के कारण मरीजों के अपना उपचार कराने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर दोपहर तक ओपीडी के दौरान अस्पताल में मरीजों की भीड़ जुटी रही। यहां तक अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों को अपनी चिकित्सा जांच कराने के लिए भी काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। डीएमएस डॉ. गिन्नी लांबा के प्रशिक्षण पर जाने के चलते अस्पताल के प्रशासनिक कार्य संभालने का चार्ज डॉ. अनुराधा जैन को दिया है। वहीं अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों को चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र जारी करने का चार्ज डॉ. अलंकृता गेरा को दिया है। उम्मीद है कि प्रशिक्षण लेने दिल्ली स्थित एम्स में गया चिकित्सक दल शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में लौटेगा। चिकित्सकों के आने के बाद मरीजों को उपचार कराने के लिए राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
उप सिविल सर्जन सहित चार चिकित्सक प्रशिक्षण के लिए दिल्ली के एम्स गए हुए है। ऐसे में डीएमएस के चार्ज डॉ. अनुराधा जैन और प्रमाणपत्र जारी करने का चार्ज डॉ. अलृंकता को दे रखा है। वहीं डीएमएस समेत दो चिकित्सक छुट्टी पर है और हड्डी रोग विशेषज्ञ कोर्ट एविडेंस पर गए थे।
डॉ. जयकिशोेर, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed