{"_id":"683f4fb21f31010be403019f","slug":"patients-clashed-at-opd-and-registration-window-in-civil-hospital-two-had-their-pockets-cut-sonipat-news-c-197-1-snp1003-137528-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नागरिक अस्पताल में ओपीडी और पंजीकरण खिड़की पर भिड़े मरीज, दो की जेब कटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नागरिक अस्पताल में ओपीडी और पंजीकरण खिड़की पर भिड़े मरीज, दो की जेब कटी
Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी नंबर 07 में खाली फिजिशियन कक्ष। संवाद
- फोटो : विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत गांव नलोई में कृषक जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद उन्नत किसान व कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य।
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में मंगलवार को अव्यवस्था देखने के लिए मिली। अस्पताल के पंजीकरण काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी लाइन दिखी तो पुरुष लाइन में महिलाओं के लगने पर वे आपस में भिड़ गए।
उसके बाद ओपीडी नंबर-7 में चिकित्सक न होने के चलते मरीजों की भीड़ ज्यादा हो गई। प्रयोगशाला में कर्मचारी कम होने के कारण पुरुष सैंपल एकत्र केंद्र बंद करना पड़ा, जिससे मरीजों को काफी दिक्कत हुई। इस दौरान दो मरीजों के पर्स चोरी हो गए।
जिला नागरिक अस्पताल में रोजाना 2000 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। मंगलवार को पंजीकरण काउंटर पर मरीजाें की लंबी लाइन लग गई। काउंटर कम होने की वजह से मरीजों को पर्ची के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। वहीं महिला मरीज पुरुषों की लाइन में लगने लगीं तो विरोध शुरू हो गया।
विज्ञापन
अस्पताल की ओपीडी नंबर-7 में चिकित्सक के नहीं होने से मरीजों को परेशानी हुई। ओपीडी की चिकित्सक डॉ. सीमा कोर्ट में पैरवी के लिए गई हुई थीं। वहीं, डॉ. संदीप शर्मा को टीकाकरण का चार्ज दिया गया है। वह कार्यक्रम की समीक्षा करने के लिए ट्रेनिंग सेंटर गए थे। डॉ. सन्नी ओहल्याण सिविल सर्जन कार्यालय में गए हुए थे, जिसकी वजह से दो घंटे तक ओपीडी प्रभावित रही।
लैब कर्मचारी वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त, लाइन में मरीजों की जेब कटी
जिला नागरिक अस्पताल की प्रयोगशाला में मरीजों को 24 घंटे की सुविधा का दावा किया जा रहा है। अस्पताल में लैब तकनीशियन की कमी के चलते महिला जांच सैंपल एकत्र केंद्र के बाहर पुरुष व महिला मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। कर्मचारी दिन-रात ड्यूटी व वीआईपी ड्यूटी पर जाने के चलते ओपीडी समय में समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके चलते पुरुष जांच सैंपल एकत्र केंद्र मंगलवार को बंद रहा। सैंपल देने के लिए लाइन में लगे दो मरीजों का पर्स चोरी हो गया।
ओपीडी में तैनात चिकित्सकों की डयूटी में कुछ प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। लैब में आ रही परेशानी को कर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया दिया गया है। मरीजों को परेशानी न हो, इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कदम उठाए जाएंगे। -डाॅ. संदीप लठवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल।

सोनीपत के नागरिक अस्पताल में ओपीडी नंबर 07 में खाली फिजिशियन कक्ष। संवाद- फोटो : विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत गांव नलोई में कृषक जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद उन्नत किसान व कृषि वैज्ञानिक एवं अन्य।