{"_id":"63ea89c3f3d664fe2806ee7b","slug":"patchwork-on-murthal-road-before-the-arrival-of-the-home-minister-sonipat-news-c-17-1-65758-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: गृह मंत्री के आगमन से पहले मुरथल रोड पर पैचवर्क की ‘लीपापोती’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: गृह मंत्री के आगमन से पहले मुरथल रोड पर पैचवर्क की ‘लीपापोती’
Tue, 14 Feb 2023 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो 30 - मुरथल रोड पर पेचवर्क लगाने का काम करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंगलवार को आगमन से पहले लोक निर्माण विभाग मुरथल रोड पर पैचवर्क लगाकर लीपापोती कर रहा है। विभाग की ओर से मुरथल रोड का पुनर्निर्माण करने के लिए प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद बी बजट नहीं जारी किया गया। ऐसे में विभाग की ओर से मुरथल रोड पर पैचवर्क किया जा रहा है।
मुरथल रोड राष्ट्रीय राजमार्ग-44 से सोनीपत में प्रवेश करने का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग पर काफी समय से बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। स्थानीय लोग कई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शिकायत देकर समस्या का समाधान करवाने की मांग कर चुके हैं। जिस पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग की तरफ से मुरथल रोड की 5.75 किलोमीटर सड़क का प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय भेजा गया था। प्रपोजल के लिए करीब 8.75 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी प्रदान की थी। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र के तहत मुख्यालय भेजी गई करीब 14 सड़कों की सूची में से मुरथल रोड का नाम हटा दिया गया था। ऐसे में मुरथल रोड के प्रपोजल को मंजूरी मिलने के बावजूद फाइल को मुख्यालय में ही रोक लिया गया है। ऐसे में अब गृह मंत्री के कार्यक्रम में अन्य मंत्रियों व नेताओं को पहुंचना है। जिसमें किरकरी से बचने के लिए पैचवर्क किए जा रहे हैं।
आनन-फानन में मार्ग की स्थिति सुधारने का प्रयास
मुरथल रोड स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 14 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बूथ पालकों की बैठक लेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के कई मंत्री व विधायक कार्यक्रम में पहुंच सकते हैं। हाईवे से मुरथल विवि तब आने का यही मुख्य मार्ग है। जिसके तहत लोक निर्माण विभाग की ओर से आनन-फानन में मुरथल रोड पर पैचवर्क कर रोड की स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं लोग
शहर में कोई नेता व अधिकारी आते हैं तो सड़कों पर पैचवर्क लगवाकर लीपापोती कर दी जाती है। पैचवर्क थोड़े दिन बाद ही उखड़ जाएंगे। जिससे वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। अधिकारियों को मुरथल रोड का पुनर्निर्माण करवाकर लोगों की समस्या का स्थायी समाधान करवाना चाहिए। लोग कई बार अधिकारियों से सड़क बनवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -सुरेंद्र
-- -- -
लोग काफी समय से मुरथल रोड को बनवाने की मांग कर रहे हैं। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। प्रशासन व अधिकारी सड़क की सुध नहीं ले रहे हैं। साथ ही इस मार्ग पर निकासी व्यवस्था का भी बुरा हाल है। जिसका खामियाजा वाहन चालकों व राहगीरों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क पर पैचवर्क का मरहम लगाने से बेहतर है कि लोगों की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। -विशाल
वर्जन
लोक निर्माण विभाग के तहत आने वाली सड़कों पर अगर कहीं गड्ढे हैं तो उनकी मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है। उसी के तहत मुरथल रोड पर भी पेचवर्क करवाया जा रहा है। मुरथल रोड का प्रपोजल मुख्यालय भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन बजट जारी नहीं किया गया है। बजट जारी होते ही उसडा निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। -रविन दत्ता, उपमंडल अभियंता, लोक निर्माण विभाग
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
16 नाके लगाकर की जाएगी जांच
शाह के कार्यक्रम के लिए पुलिस ने 16 स्थानों पर नाके लगाए हैं। नाकों पर जांच के बाद ही वाहनों को आगे जाने दिया जाएगा। विश्वविद्यालय में भी नाके लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए 1150 पुलिसकर्मी लगाए गए हैं, जिसमें 33 इंस्पेक्टर, 81 उप निरीक्षक व करीब एक हजार एएसआई, हेड कांस्टेबल, सिपाही व एसपीओ हैं। इनमें करीब 200 महिला पुलिसकर्मी हैं।
दो जगह बनाए गए हेलिपैड
पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय में दो स्थानों पर हेलिपैड बनाए हैं। दोनों अलग-अलग हेलिकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे।
धारा 144 लगाई, ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
सोनीपत में वीवीआईपी कार्यक्रम में सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) निकिता खट्टर ने हरियाणा सरकार और गृह विभाग की अधिसूचना के मद्देनजर जिले में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा-144 के आदेश जारी किए हैं।
पुलिस उपायुक्त ने कहा कि यह आदेश 15 फरवरी तक लागू रहेंगे। अगर कोई व्यक्ति इन आदेशों का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।