फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Passengers avail free travel in e-buses, fare concession till 31st January

Sonipat News: ई-बसों में यात्रियों ने मुफ्त सफर का उठाया लाभ, 31 जनवरी तक किराये में छूट

Tue, 28 Jan 2025 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Passengers avail free travel in e-buses, fare concession till 31st January
फोटो 49- सोनीपत से मुरथल जा रही ई-बस में निशुल्क यात्रा का लाभ उठाते यात्री। संवाद
सोनीपत। रोडवेज डिपो में शामिल की गई पांच इलेक्ट्रिक बसों को सड़कों पर उतारने के साथ ही यात्रियों को 31 जनवरी तक मुफ्त सफर की सौगात दी गई है। सोमवार को यात्रियाें ने लो-फ्लोर की ई-बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया और सरकार की तरफ से दिए गए तोहफे की प्रशंसा की। रोडवेज अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बस अड्डे से दो बसों को बहालगढ़ तो तीन बसों को कुंडली बॉर्डर तक चलाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के ई-बसों का विधिवत उद्घाटन किया, जिसके बाद बसों को सड़कों पर उतार दिया गया। सोमवार को ई-बसों में यात्रियों ने निशुल्क सफर का लाभ उठाया। ई-बसों का परिचालन मुरथल स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र से सुबह 6:02 बजे से किया गया। यह बसें मुरथल से चलकर दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महाराजा अग्रसेन चौक, सेक्टर-14, मुरथल अड्डा होते हुए बस अड्डा पहुंची। यहां से सुबह 6:32 बजे बस को कुंडली बॉर्डर वाया बहालगढ़ के लिए रवाना किया गया। रास्ते में बनाए गए 24 स्टॉप पर ठहराव करती हुई बस सुबह 7:34 बजे कुंडली बॉर्डर पर पहुंची। जहां दस मिनट के ठहराव के बाद वापस सोनीपत के लिए चली। दाेपहर दो बजे तक हर 20 मिनट बाद ई-बसों का परिचालन किया गया। उसके बाद दूसरी शिफ्ट शुरू हुई।
विज्ञापन

बोले यात्री
- मैं पहली बार ई-बस में बैठी हूं। नीची होने के कारण इसमें चढ़ने-उतरने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। गेट बंद होने के बाद बाहर के शोर-शराब व धूल-मिट्टी से भी राहत मिली।
विज्ञापन

- बाला, सिक्का कॉलोनी
--
-मैं पानीपत जाने के लिए बस अड्डे पर आया था। अब मुरथल तक ई-बस में निशुल्क सफर का लाभ उठाऊंगा। ई-बसें चलने से राई, कुंडली औद्योगिक क्षेत्र व दिल्ली नौकरीपेशा के लिए जाने वाले दैनिक यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्रीकृष्ण, पानीपत
--
-बहालगढ़ या कुंडली बॉर्डर तक जाना हो तो उन्हें ऑटो की भीड़ में परेशान होकर सफर करना पड़ता था। ई-बसों का परिचालन शुरू होने से न ऑटो का इंतजार करना होगा, ना ही चलने के लिए बार-बार मिन्नत करनी पड़ेगी।
- अंजू, कालूपुर चुंगी
--
- मैं मुरथल जाने के लिए बस में बैठी और परिचालक को टिकट देने के रुपये पूछे तो उसने कहा कि कुछ दिन बस में कोई किराया नहीं लगेगा। इस बस का सफर भी बेहद आरामदायक है। सरकार ने अच्छा कदम उठाया है।

- कृष्णा, यात्री

- डिपो में पहुंची पांच ई-बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। 31 जनवरी तक बसें यात्रियों के लिए निशुल्क रहेंगी। बसों का परिचालन बेहतर तरीके से करने के लिए 12 परिचालक नियुक्त किए गए हैं।
- संजय कुमार, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed