फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pari's team won the group dance competition, Bhavika and Vineet won the quiz competition.

Sonipat News: समूह नृत्य में परी की टीम, प्रश्नोत्तरी में भविका और विनीत बनीं विजेता

Thu, 30 Oct 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 30 Oct 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pari's team won the group dance competition, Bhavika and Vineet won the quiz competition.
फोटो 41- सोनीपत के कोर्ट रोड स्थित बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जिलास्तरीय
सोनीपत। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से कोर्ट रोड स्थित बाल भवन में बच्चे की मुस्कान, राष्ट्र की शान थीम पर आयोजित 5 दिवसीय जिलास्तरीय बाल महोत्सव के चौथे दिन वीरवार को जिला बाल कल्याण अधिकारी आरती ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

महोत्सव में विभिन्न विद्यालयाें के 550 बच्चों ने देशभक्ति समूह गायन, एकल नृत्य, समूह नृत्य, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, हिंदी एवं अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता में भाग लिया। मंच संचालन सहायक जिला परियोजना संयोजक अत्तर सिंह ने किया। निर्णायक मंडल की भूमिका राष्ट्रपति अवॉर्डी सुनीता ढुल, अनीता, प्रवीन रोहिल्ला, डॉ. संतोष राठी, पूनम खासा, शैलजा, रिचा, मोनिका, शिवाली, सुनीता, रविंद्र, राहुल ने निभाई।
विज्ञापन

-------
यह रहा प्रतियोगिताओं का परिणाम
देशभक्ति समूह गान के तीसरे समूह में गीत की टीम प्रथम, नमन की टीम द्वितीय, यशिका की टीम तृतीय रही। समूह नृत्य के प्रथम समूह में परी की टीम प्रथम, मायरा की टीम द्वितीय, महक की टीम तृतीय रहा। नाटक प्रतियोगिता के प्रथम समूह में कुंज टंडन प्रथम, आयुषी द्वितीय, वैष्णवी सिंह तृतीय, द्वितीय समूह में जिया प्रथम, अर्शिका द्वितीय, आरव तृतीय रहा। फैंसी ड्रेस के प्रथम समूह में अयाना प्रथम, सानवी द्वितीय, पारथ सारथी तृतीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रश्नोत्तरी के चौथे समूह में भविका व विनीत की टीम प्रथम, कुशाल, गौतम, साेहिल की टीम द्वितीय, उत्तम, सावन की टीम तृतीय रही। सुलेख अंग्रेजी स्पर्धा के प्रथम समूह में परी प्रथम, तन्मय द्वितीय, दिव्या मेहरा तृतीय, दूसरे समूह में गायत्री प्रथम, सृष्टि द्वितीय, नियति सहरावत तृतीय रही। सुलेख हिंदी स्पर्धा के प्रथम समूह में जागृति प्रथम, अवनि द्वितीय, अंशिका तृतीय, दूसरे समूह में रुपांशी प्रथम, ईशरत द्वितीय, गौरी तृतीय स्थान पर रही।

फोटो 41- सोनीपत के कोर्ट रोड स्थित बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जिलास्तरीय

फोटो 41- सोनीपत के कोर्ट रोड स्थित बाल भवन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित जिलास्तरीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed