फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Paris Paralympics: Sumit Antil ready to throw the golden javelin today

पेरिस पैरालंपिक : आज स्वर्णिम भाला फेंकने को तैयार सुमित आंतिल

Mon, 02 Sep 2024 05:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Sep 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Paris Paralympics: Sumit Antil ready to throw the golden javelin today
फोटो 05- सुमित आंतिल।
सोनीपत। पेरिस पैरालंपिक में सोनीपत के गांव खेवड़ा के खेल रत्न और पद्मश्री अवाॅर्डी सुमित आंतिल सोमवार काे भाला फेंक की एफ-64 स्पर्धा में अपनी बाजुओं का दम दिखाने काे तैयार हैं। सुमित आंतिल का मुकाबला 2 सितंबर काे रात 8:30 बजे शुरू होगा। इसमें देश भर के खेल प्रेमियों को सुमित से टोक्यो की भांति स्वर्ण पदक की आस है। सुमित ने पेरिस रवाना होने से पहले मां निर्मला देवी को कहा था कि मां इस बार भी पदक लेकर ही लौटूंगा।
विज्ञापन

पैरालंपिक में दूसरी बार देश का प्रतिनिधित्व कर रहे सुमित आंतिल का हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है। सुमित ने टोक्यो पैरालंपिक में देश की झोली में स्वर्ण पदक डाला था। मां निर्मला देवी ने बताया कि सुमित ने पेरिस रवाना होने से पहले बताया था कि तैयारी अच्छी है। पेरिस से भी पदक जीतकर देश का नाम रोशन करुंंगा। उन्होंने चीन के हांग्जो शहर में आयोजित एशियाई पैरा खेलों की प्रतियोगिता में 73.29 मीटर भाला फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने जापान के कोबे में इसी साल 17 से 25 मई तक आयोजित पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

सुमित आंतिल को 5 जनवरी 2015 में हुए हादसे में सुमित को अपना एक पैर गंवाना पड़ा था। इसके बावजूद सुमित आंतिल ने हार नहीं मानी। उन्होंने हर परिस्थिति का बुलंद हौसले से डटकर मुकाबला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed